ओखला में बनेगा भारत का सबसे बड़ा एसटीपी

नई दिल्ली:EROS TIMES:  दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली जल बोर्ड की 146 वीं बैठक मई, 2019, बुधवार को हुई।
इस बैठक में कई अहम फैसले लिये गये।
चंद्रावल में नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चंद्रावल में एक नया ड्रिंकिंग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को मंजूरी दी गई है।
इसकी क्षमता 477 एमएलडी/106 एमजीडी(48 करोड़ लीटर प्रतिदिन) है। इसकी लागत 598 करोड़ रुपये है। यह प्लांट उच्च स्तर के अमोनिया कंटेंट ( 4 पीपीएम तक ) ट्रीट कर सकेगा। अब तक प्लांट 1 पीपीएम अमोनिया कंटेंट में बंद हो जाते थे जिससे जल आपूर्ति बाधित हो जाती थी। इस प्लांट का निर्माण तीन साल में पूरा किया जाएगा।
इस डब्ल्यूटीपी की वजह से हरियाणा से अमोनिया डिस्चार्ज की के चलते डब्ल्यूटीपी बंद होने की समस्या का समाधान हो जाएगा।

इस डब्ल्यूटीपी से सिविल लाइंस, करोल बाग, राजेंदर नगर, नारायणा, दिल्ली कैंट के कुछ हिस्से, एनडीएमसी एरिया, चांदनी चौक इत्यादि इलाकों को फायदा मिलेगा। इससे करीब 22 लाख लोगों को फायदा होगा।
आधुनिक सेंट्रल वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस इस प्लांट का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद इन इलाकों में जल आपूर्ति की निगरानी और नियंत्रण और आसान हो जाएगा।

क्लीन यमुना : ओखला में भारत का सबसे बड़ा एसटीपी
दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में ओखला में 564 एमएलडी (56 करोड़ 40 लाख लीटर प्रति दिन) क्षमता वाले एक नये एसटीपी के निर्माण को मंजूरी दी गई। इसकी लागत 1161 करोड़ रुपये है। यह भारत का सबसे बड़ा वेस्टवाटर ट्रीटमेंट प्लांट है। साथ ही यह दुनिया से सबसे बड़े वेस्टवाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स में से एक है।
इसका निर्माण यमुना एक्शन प्लान 3 के तहत किया जा रहा है। इस प्लांट की वजह से यमुना नदी के जल की गुणवत्ता पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ये नया एसटीपी यमुना का प्रतिदिन 41,200 किग्रा ऑर्गेनिक पॉल्यूटेंट लोड और प्रतिदिन 61,600 किग्रा सॉलिड लोड हटाएगा। इस नये एसटीपी से चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, दरियागंज, एमडीएमसी एरिया, लोधी कॉलोनी, निजामुद्दीन, ओखला, बदरपुर, कालकाजी, मालवीय नगर, कटवरिया सराय, लाजपत नगर, ग्रेटर कैलाश और दक्षिण दिल्ली के मुनरिका से बदरपुर जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा।
इन इलाकों में रहने वाले करीब 40 लाख लोगों को इस परियोजना का लाभ मिलेगा।

राजघाट में नई झील
भूजल स्तर में गिरावट के समाधान और पानी की आपूर्ति के लिये पड़ोसी राज्यों पर निर्भरता कम करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने नये तरीके खोजे हैं। इसके तहत रेनवाटर हार्वेस्टिंग और मौजूदा वाटर बॉडीज के पुनरुद्धार के जरिये ग्राउंडवाटर को रिचार्ज किया जाता है।
दिल्ली जल बोर्ड ने पहले ही नई वाटर बॉडीज विकसित करने और मौजूदा वाटर बॉडीज के पुनरुद्धार की महात्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।
इसी के तहत राजघाट के पीछे एक नई वाटर बॉडी विकसित की जाएगी। दिल्ली जल बोर्ड की इस बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
इसके तहत राजघाट बस डिपो के पास 40 एकड़ की एक झील का निर्माण किया जाएगा। इस झील में दिल्ली गेट के पास 15 एमजीडी क्षमता वाले एसटीपी से पानी लाया जाएगा।
राजघाट पावर प्लांट बंद होने वाले बाद इस जगह का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
इस प्रोजेक्ट से यमुना में डाले जाने वाले ऑर्गेनिक लोड पॉल्यूटेंट में 675 किग्रा की कमी आएगी। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 36.51 करोड़ रुपये है।

किलोकरी में वाटर म्यूजियम
दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में किलोकरी में एक वाटर म्यूजियम, ट्रेनिंग सेंटर और वाटर बॉडी के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। दिल्ली में वाटर, वेस्टवाटर, रेनवाटर, यमुना के साथ दिल्ली का ऐतिहासिक संबंध जैसी जानकारियों से जनता को रूबरू कराने के लिए ये म्यूजियम बनाया जाएगा।
इसके अलावा यहां स्कूली बच्चों, प्रोफेशनल्स, स्वयं सेवी संस्थाओं, विभिन्न आरडब्ल्यूए और आम लोगों के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर भी खोला जाएगा।
इसमें वाटर कंजर्वेशन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, डिसेंट्रलाइज्ड वेस्टवाटर ट्रीटमेंट, वाटरबॉडी कंजर्वेशन और ग्राउंडवाटर रिचार्ज इत्यादि से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट की लागत 12 करोड़ रुपये है।

नजफगढ़ ड्रेनेज जोन के कमांड में 14 एसटीपी
दिल्ली जल बोर्ड की मीटिंग में ये भी फैसला लिया गया कि नजफगढ़ ड्रेनेज जोन के कमांड में 14 एसटीपी बनाये जाएंगे। इसके अलावा सोमेश विहार, झुलझुली और ढिचाऊंकलां की विभिन्न कॉलोनियों में सीवर लाइन भी डाली जाएंगी।
इस प्रोजेक्ट के तहत 160 कच्ची कॉलोनियों और47 गांवों में सीवर लाइन डाली जाएंगी।
इससे करीब 8 लाख लोगों को फायदा होगा।

इनके अलावा दिल्ली जल बोर्ड ने दिल्ली में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लागू करने के लिए विभिन्न संस्थानों/फर्मों/एजेंसियों के इम्पैनलमेंट की नीति को भी मंजूरी दे दी है। रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सहित रेनवाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए इन एजेंसियों का इम्पैनलमेंट किया जा सकेगा।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित