शिक्षा को लेकर असली काम तो अब शुरू हुआ है – मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली:EROS TIMES:  पिछले पांच साल में हम माइनस से ग्राउंड लेवल पर आए हैं।
अब हमें बिल्डिंग बनानी है।
पांच साल बाद जब मैं दोबारा आपके सामने शिक्षा मंत्री के रूप में यहां बात करूंगा, तब मैं इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षकों की उपलब्धता इत्यादि के बारे में बात नहीं करूंगा।
उस वक्त ये बातें गैर-जरूरी साबित हो चुकी होंगी।
इस इमारत की नींव तैयार हो चुकी है, पांच साल बाद हम इमारत के बाकी हिस्सों की बात करेंगे।
पांच साल बाद हम हैप्पीनेस, आन्ट्रप्रनर्शिप माइंडसेट इत्यादि की बात करेंगे।“
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक कार्यक्रम में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल्स को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल्स के लिए तीन दिवसीय एडमिनिस्ट्रेटिव कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम शुरू किया है। इसका उद्घाटन 20 जून, गुरुवार को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने किया।

हैप्पीनेस कैरिकुलम के बाद, आन्ट्रप्रनर्शिप माइंडसेट कैरिकुलम सरकार का सबसे बड़ा रिफॉर्म है। इस बारे में बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, “मैं जबआन्ट्रप्रनर्शिप की बात कर रहा हूं तो इसका मतलब आन्ट्रप्रनर्शिप स्किल्स मसलन, बिजनेस डेवलपमेंट, कैपिटल, मार्केटिंग इत्यादि से नहीं है, यहां मेरा आशयआन्ट्रप्रनर्शिप माइंडसेट का है।
पूरी दुनिया में 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए इतने बड़े पैमाने पर ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं चलाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के नतीजों के बारे में अगर मैं एक लाइन में कहूं तो ये है – हमारे बच्चे नौकरियों के पीछे न भागें, नौकरियां हमारे बच्चों के पीछे-पीछे आएं।
चार साल बाद, अगर हमारे बच्चे नौकरियों के पीछे भाग रहे होंगे तो समझ लीजिए कि हम अपने मकसद में फेल हो गये।“

मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा, “हम सभी अखबार पढ़ते हैं। अखबारों की हेडलाइंस पढ़कर दुखी भी होते हैं। मैं चाहता हूं कि हम लोग अखबारों की हेडलाइंस बदलने वाले लोग बनें।
केवल हम लोग ही अखबारों की हेडलाइंस बदलने में सक्षम हैं। भारतीय सेना इन हेडलाइंस पर सर्जिकल स्ट्राइक करने में सक्षम नहीं है।
वे हमारे देश की रक्षा करने में सक्षम हैं लेकिन बतौर एजुकेटर्स हम सब अपने समाज का भविष्य बदलने में सक्षम हैं। हम दिल्ली के शिक्षक, एजुकेशन डिपार्टमेंट संकल्प लेते हैं कि अखबारों की जो हेडलाइंस हमें परेशान करती हैं, शिक्षा के माध्यम से उन हेडलाइंस को 5 साल में बदलकर दिखाएंगे।“

उप-मुख्यमंत्री ने कहा, “ये तो शुरुआत है। ये कोई अंत नहीं है। शिक्षा को लेकर असली काम तो अब शुरू हुआ है।
इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रेनिंग, बजट ये सारी बातें तो अप्रासंगिक हैं। हमारे सरकारी स्कूलों में कितने स्वीमिंग पूल बन गये हैं, उनकी संख्या का उतना मतलब नहीं रहेगा। पांच साल बाद हमें इस बात पर चर्चा करनी चाहिए किस तरह हमारे एजुकेशन सिस्टम ने समाज में महिलाओं के प्रति हिंसा, उनके प्रति व्यवहार में कितना बदलाव लेकर आ पाए।
हमें इस बात पर चर्चा करनी चाहिए कि शिक्षा के माध्यम से हमने जात-पात के झगड़ों को कमजोर करने में कितना योगदान दिया है।
क्या हम अपने बच्चों को रोजगार देने में सक्षम हो पाए हैं, हमें इस पर बात करने की जरूरत होगी।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित