मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

नई दिल्ली:EROS TIMES:   दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन अरविंद केजरीवाल ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को एक समीक्षा बैठक की।
इस समीक्षा बैठक में मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती, दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निखिल कुमार और दिल्ली जल बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में पानी से जुड़ी हर समस्या की समीक्षा की।
विधायक सोमनाथ भारती ने एक-एक करके पानी की समस्याओं को मुख्यमंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के सामने रखी।
विधायक सोमनाथ भारती की तरफ से उठाई गई पानी से जुड़ी समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चर्चा की।
साथ ही, हर समस्या को सुलझाने निर्देश दिये ताकि मालवीय नगर के लोगों पानी की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान मालवीय नगर वाटर सर्विसेस (एमएनडब्ल्यूएस) पर चर्चा हुई।
मालवीय नगर में 24 घंटे जल आपूर्ति के उद्देश्य से पिछली सरकार ने एमएनडब्ल्यूएस लागू किया था।
लेकिन 24 घंटे पानी आपूर्ति करने का लक्ष्य हासिल नहीं हो पा रहा है।
एमएनडब्ल्यूएस के तहत आने वाले क्षेत्र में महज 3 घंटे की जल आपूर्ति हो पा रही है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि एमएनडब्ल्यूएस एरिया में हर हाल में पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा, “जैसे भी संभव हो, हमें पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
इसके लिए हर संभव प्रयास किये जाएं।
किसी भी कॉलोनी में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को पानी की दिक्कत नहीं होनी चाहिए, यह सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड सभी जरूरी कदम उठाए।“

बैठक के दौरान ये बात भी सामने आई कि क्षेत्र में 100 ट्यूबवेल्स बंद पड़े हैं।
इस सूचना पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन ट्यूबवेल्स को तुरंत चालू करवाया जाए।

इससे मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की पानी की समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी।
मुख्यमंत्री ने ये भी निर्देश दिये कि क्षेत्र में सभी बूस्टर पंपिंग स्टेशनों को चालू किया जाए।

पानी के नये कनेक्शन लेने को लेकर आ रही दिक्कतों का भी जिक्र बैठक के दौरान हुआ।
इसमें बताया गया कि पानी के नये कनेक्शन लेने को लेकर जटिल प्रक्रिया के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस प्रक्रिया को सरल से सरल बनाया जाए।
दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों को पानी उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। पानी के नये कनेक्शन लेने के लिए जटिल नियम नहीं बनाये जाने चाहिए। हमें इसे जितना संभव हो सके, सरल बनाना चाहिए। इस पर काम कीजिए और दिल्ली के लोगों को पानी के नये कनेक्शन देने के लिए प्रक्रिया को सरल बनाइये।“

मालवीय नगर के कई इलाकों मसलन, हौज रानी, कुम्हार बस्ती, के ब्लॉक ग्रीन पार्क एक्सटेंशन, बेगमपुर, ब्राह्मण बस्ती, कृष्णा नगर, बी-4 सफदरजंग एन्क्लेव में पानी की समस्याओं का मुद्दा भी विधायक सोमनाथ भारती ने बैठक के दौरान उठाया।
मुख्यमंत्री ने क्रमवार तरीके से इन समस्याओं को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से चर्चा की और इन्हें तुरंत दूर करने के निर्देश दिये।

बैठक के दौरान ये भी मुद्दा उठा कि सीवर लाइन डालने के दौरान सड़कों की खुदाई की जाती है लेकिन दोबारा उन्हें ठीक नहीं किया जाता। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए ताकि स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार साल के दौरान बहुत बड़े पैमाने पर वाटर पाइपलाइन और सीवेज नेटवर्क बिछाने के काम हुआ है लेकिन कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति को लेकर दिक्कत है, इन्हीं दिक्कतों पर बैठक के दौरान चर्चा की गई और इनका समाधान खोजने के निर्देश दिये गये।

यह पूरा क्षेत्र केजरीवाल सरकार के सत्ता में आने से पहले पानी के लिए ट्यूबवेल्स पर निर्भर था। सोनिया विहार से इस क्षेत्र में पानी नहीं आता था।
अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान यहां के हर घर में सोनिया विहार का पानी पहुंचने लगा है।

मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती ने कहा, मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और अपनी कड़ी मेहनत से हम सोनिया विहार का पानी हर घर में पहुंचाने में कामयाब रहे हैं। क्षेत्र के कुछ इलाकों में अभी पानी की दिक्कत है जिसे हम बहुत जल्द दूर कर लेंगे।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित