नोएडा:EROS TIMES: नव ऊर्जा युवा संस्था के द्वारा नोएडा सिटी सेण्टर के नजदीक ठंडे शीतल शरबत का वितरण किया।
शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के संस्थापक करुणेश शर्मा एवं सद्भावना सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया।
इस दौरान राहगीरों और मेट्रो यात्रियों के बीच शीतल शरबत का वितरण श्रद्धाभाव के साथ किया गया।
जिसे पीकर राहगीरों ने काफी राहत महसूस की।
संस्था के संस्थापक करुणेश शर्मा ने बताया कि यह सामाजिक कार्य पूर्णता आम जन मानस को समर्पित है।
सद्भावना सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि समाज हित में कार्य करने वाली सभी स्वयं सेवी संस्थाओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयत्न निरन्तर करते रहना चाहिए, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके।
संस्था की तरफ से अतुल चौधरी ने कहा कि संस्था पिछले 4 वर्षों से लगातार शहर में शरबत का वितरण कार्यक्रम करती रही है।
इस मौके पर करुणेश शर्मा, अनिल सिंह, अतुल चौधरी, संदीप पाठक, डॉली कुमारी, दीपक कनोजिया, अर्पित अग्निहोत्री, राज मंडल, मोहित अवस्थी, कपिल सोलंकी, राहुल तिवारी, सुरेंद्र सिंह, हर्ष शर्मा, जेपी पांडेय, कपिल कुमार, बंटी पंडित, रितिका कुमारी, गोपाल कनोजिया, मंजीत सिंह, रोहित शर्मा, अविनाश सिंह, अमित अवाना, विक्रम यादव, सूर्य चौधरी के अलावा कई युवा साथी मौजूद थे।
वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता
नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…






