पीड़ित बच्ची के परिवार वालों को उचित मुआवजा तथा उनको सुरक्षा भी मुहैया कराई जाए- एडवोकेट सुनील कुमार

नई दिल्ली:EROS TIMES:  जून 2019 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित के दिशा निर्देशानुसार विधिक एवं मानव अधिकार विभाग, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में 2 वर्ष की बच्ची की निर्मम हत्या को लेकर आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में विभाग के वकीलों तथा मानव अधिकार पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिकायत दर्ज कराई।

दिल्ली कांग्रेस, विधिक एवं मानव अधिकार विभाग के चैयरमेन एडवोकेट सुनील कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि अलीगढ़ में हुई घटना में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बचपन बचाओ आंदोलन बनाम भारत सरकार में बच्चों के लापता होने पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन नही किया गया और यदि इन दिशा निर्देशों का पालन किया गया होता तो अलीगढ़ में छोटी बच्ची की जान बच सकती थी।

एडवोकेट सुनील कुमार ने अपनी शिकायत में दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में प्रतिदिन औसतन 20 बच्चे लापता होते है। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कल यानि कि 9 जून 2019 के 72 घंटे में बरेली, बाराबांकी, भोपाल तथा हमीरपुर में 7,8 और 10 वर्ष की बच्चियों के साथ बलात्कार जैसा घिनौना अपराध हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार छोटी उम्र की बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं से प्रदर्शित होता है कि राज्यों के पुलिस विभाग किस प्रकार से अपराध रोकने में असफल रहे हैं।

एडवोकेट सुनील कुमार ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के 15 वर्ष के शासन काल में शीला दीक्षित के मुख्यमंत्रीत्व में न सिर्फ बाल अपराध न के बराबर था बल्कि महिलाओं पर होने वाले अपराधों में कमी आई थी।

विधिक एवं मानव अधिकार विभाग ने अपनी शिकायत में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से यह मांग की है कि देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को आदेश दिया जाए कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के बचपन बचाओ आंदोलन बनाम भारत सरकार में बच्चों के लापता होने पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन तुरंत प्रभाव से किया जाए, अलीगढ़ की पीड़ित बच्ची के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा उनको सुरक्षा भी मुहैया कराई जाए।

  • Related Posts

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    नई दिल्ली/हापुड़। भाजपा नेता विकास तोमर ने हापुड़ जिले की धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरोधन से देहरा तक हर वर्ष निकलने वाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर बड़ा बयान…

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 13 views
    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 8 views
    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    • By admin
    • May 11, 2026
    • 84 views
    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 15 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 16 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 14 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन