सोनू सूद ने दिल्ली में पैन इंडिया फिटनेस फ्रेंचाइजी ‘राइनोस जिम’ का उद्घाटन किया

दिल्ली:EROS TIMES:  बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर सोनू सूद पैन इंडिया की फ्रेंचाइजी ‘राइनोस जिम’ के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।
इस ब्रांड का दिल्ली के ताज पैलेस में अनावरण किया गया। ब्राण्ड लॉन्चिंग के मौके पर फिटनेस उद्योग से कई गणमान्य व्यक्ति, मसलन- भूपिंदर धवन (गुरुजी के नाम से विख्यात द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता), मुकेश गहलोत, रवि प्रखर और दीपक प्रैशर (लिब्रा ब्रदर्स), अमिंदर सिंह (टीम अमिंदर), सुचेता पाल (भारत की जुम्बा क्वीन), जुनैद कालीवाला (एथलीट) और कैजाद कपाडिया और के 11 स्वास्थ्य अकादमी से कल्याणी कपाड़िया आदि मोजूद थे।

उल्लेखनीय है कि राइनोस जिम इंडिया की स्थापना 2018 में पूरे भारत में 9000 से अधिक व्यायामशालाएं स्थापित करने के अनुभव प्राप्त लोगों द्वारा की गई थी। फिटलाइन द्वारा संचालित, इस श्रृंखला का उद्देश्य पूरे भारत में अत्यधिक लाभदायक, विशिष्ट और कार्यात्मक फिटनेस क्लब प्रदान करना है। बता दें कि श्रृंखला के संस्थापक 25 वर्षों से फिटनेस उद्योग की सेवा कर रहे हैं।

राइनोस जिम प्रबंधन का मकसद एक ऐसी परियोजना को विकसित करने में मदद करना है, जो न केवल उस सेवा पर ध्यान केंद्रित करता है, जो आपके क्लब के सदस्यों को मुहैया कराई जा रही है, बल्कि इसके जरिये ईलीट और फंक्शनल फिटनेस क्लब प्रदान करना भी है, जो फिटनेस पर आपके निवेश की पूरी गारंटी एवं फायदे के साथ वापसी भी सुनिश्चित करता है। राइनोस जिम इंडिया का कॉन्सेप्ट विशुद्ध रूप से भारतीय है, जिसे विशेष रूप से भारतीयों की जेब और जरूरतों के अनुरूप बनाया गया है। पूरे भारत में यह क्लब व्यक्तिगत तौर पर एर्गोनोमिक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराएगा, विशेष रूप से वृद्ध लोगों को, क्योंकि यह वह उम्र है, जब किसी को फिटनेस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस