ज़ी स्टूडियो के तहत हरियाणवी फिल्म ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होतीं

दिल्ली:EROS TIMES:  द सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर ज़ी स्टूडियोज ने अपनी आगामी हरियाणवी फिल्म ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होतीं’ को 17 मई, 2019 को रिलीज़ करेगा।
बता दें कि महिलाओं को सशक्त बनाने और लैंगिक समानता में एक कदम आगे बढ़ाने के विचार को प्रदर्शित करती राजेश अमरलाल बब्बर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सतीश कौशिक, अनिरुद्ध दवे, रश्मि सोमवंशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ज़ी स्टूडियो के सीईओ शारिक पटेल ने कहा, ‘हम अपनी पहली हरियाणवी फिल्म पेश करने के लिए सतीश कौशिक से हाथ मिला कर खुश हैं। यह एक मार्मिक कहानी है, जो हमारे समाज में लैंगिक समानता के महत्व को स्थापित करती है। इस फिल्म के साथ ज़ी स्टूडियोज़ समाज के लिए बेहद जरूरी कहानियों को पेश करने की प्रतिबद्धता को जारी रखना चाहता है।’

निर्देशक राजेश अमरलाल बब्बर ने कहा, ‘यह बहुत गर्व की बात है कि मेरी फिल्म का टीज़र पोस्टर आज आउट हो गया है। फिल्म नारी सशक्तिकरण के इर्द-गिर्द घूमती है और न केवल हरियाणा, बल्कि दुनिया के बाकी हिस्सों में यह संदेश फैलाने के लिए एक साहसिक कदम उठाती है कि एक लड़की का जीवन के किसी भी क्षेत्र में किसी लड़के से कम नहीं है।’

अभिनेता सतीश कौशिक ने कहा, ‘फिल्म में जयदेव चौधरी के किरदार को निभाना कठिन था, क्योंकि यह एक ग्रे पार्ट था, लेकिन मुझे किरदार की गतिशीलता पसंद थी और एक ठेठ, रूढ़िवादी पिता की भूमिका निभाना वाकई बहुत अच्छा अनुभव था, जो हमेशा परिवार में एक बेटा की चाहत रखते थे।
हालांकि, यह एक ऐसा किरदार है जिससे शुरू में आप घृणा करेंगे, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वही किरदार एकएक प्यारा पिता बन जाता है। मुख्य अभिनेत्री रश्मि सोमवंशी, जिसने मेरी बेटी के किरदार को पर्दे पर साकार किया, और मुख्य अभिनेता अनिरुद्ध दवे के साथ, जो अपने टीवी शो पटियाला बेब्स’ के लिए बहुत लोकप्रिय है, के साथ मेरी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री अद्भुत रही।
निर्देशक राजेश बब्बर इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे कि वह फिल्म कैसे बनाना चाहते हैं और मैं इस बात से बहुत प्रभावित हुआ कि उन्होंने इस तरह के अच्छे विषय को कैसे पर्दे पर उतारा।

निर्माता निशांत कौशिक कहते हैं, ‘‘तनु वेड्स मनु’, ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ के बाद हरियाणवी भाषा किसी भी अन्य भारतीय भाषा की तरह सबसे आगे आ गई है। हमें खुशी है कि पहली बड़ी हरियाणवी फिल्म का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है। हम सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट के तहत ज़ी स्टूडियो के साथ, हरियाणवी फिल्मों के लिए एक नया क्षेत्रीय बाजार और उद्योग बनाने की उम्मीद करते हैं।’

  • Related Posts

    दिल्ली में सजी शायरी की महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे के साथ असर देहलवी की किताब ‘आग़ाज़’ का हुआ भव्य विमोचन

      नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026। राजधानी दिल्ली की अदबी फिज़ाओं में शुक्रवार की शाम शायरी, ग़ज़लों और साहित्य के नाम रही। जनता की खोज मीडिया ग्रुप, फनकार कल्चर ग्रुप…

    यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन