EROS TIMES: नोएडा 7X वेलफेयर टीम ने गाजियाबाद में सेक्टर 8 वसुंधरा बुद्धा चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। टीम पिछले 4 वर्षो से लगातार नोएडा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर शहर के विभिन्न चैराहो सेक्टर्स और स्कूल ब्लैक स्पॉट्स पे सड़क सुरक्षा अभियान चला के लोगो को सचेत करती रही है।
इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए टीम ने गाजियाबाद में इस अभियान की शुरुआत की है जिसमे गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय कुमार और वहां उपस्थित ट्रैफिक पुलिस का सहयोग प्राप्त हुआ।

आये दिन ग़ाज़ियाबाद में सड़क पर दुर्घटनाओं की खबरे सुनाई देती है, इस दुर्घटनाओं को कम करने और सड़क पे वाहन चालकों, सवारियों और पैदल चलने वालों को जागरूक करने हेतु ये प्रयास जारी विभिन्न छेत्रो में जारी रहेगा और ट्रैफिक वालंटियर्स को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।






