आर्य युवा राष्ट्र के भाग्य निर्माता बनेंगे
भारत के गौरव पूर्ण इतिहास को पढ़े
Eros Times: नोएडा शनिवार, 10 जून 2023, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में चल रहे विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 44, नोएडा के 7 वें दिन संबोधित करते हुए आचार्य चन्द्रशेखर शर्मा (ग्वालियर) ने कहा कि यह चरित्र वान आर्य युवा राष्ट्र के भाग्य निर्माता बनेंगे।चरित्र धन सबसे बड़ा है जो जीवन में सफलता प्रदान करेगा।उन्होंने ओजस्वी उद्बोधन में महापुरुषों के जीवन को आत्मसात करने का आह्वान किया।
उगता भारत के सम्पादक राकेश आर्य ने भारत के गौरव पूर्ण इतिहास की जानकारी दी उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लुप्त इतिहास को पढ़ना चाहिए।हमारा इतिहास उत्साह व स्वाभिमान का प्रतीक है।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि जो जाति अपने महापुरुषों के इतिहास को जानकर गर्व नहीं करती वह निस्तेज होकर समाप्त हो जाती हैं।
पिंकी आर्य, रमेश चंद्र स्नेही के मधुर भजन हुए।कर्नल संजय खरबंदा ने भी फौज में भर्ती होने का आह्वान किया।

सभी विद्यार्थियों को आचार्य मनोज शास्त्री ने यज्ञोपवीत धारण करवाया।
प्रमुख रूप से सौरभ गुप्ता, धर्मपाल आर्य, अरुण आर्य, रामकुमार आर्य, यज्ञवीर चौहान, ममता चौहान, कमल आर्य, योगेन्द्र शास्त्री, वीरेंद्र आर्य, मनोज आर्य, विकास , नसीब, विवेक अग्निहोत्री, त्रिलोक शास्त्री, रामदेव आर्य आदि उपस्थित थे I






