एमिटी विश्वविद्यालय मे आयोजित 6 वें अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन ‘‘आईसीईआईएल 2024’’ का समापन

EROS TIMES:  छात्रों के अंदर उद्यमिता, नवाचार और नेतृत्वता जैसे गुणों को विकसित करने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा 9 से 12 अक्टूबर 2024 तक चल रहे 6 वें अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन ‘‘आईसीईआईएल 2024’’ का आज समापन हो गया। समापन समारोह में अंर्तराष्ट्रीय व्यापार स्टार्टअप एवं उद्यमी संघ के चेयरमैन डा अंशुमान सिंह, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा. गुरिदर सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर कार्यक्रम के प्रतिभागियों के लिए एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के चांसलर डा. अतुल चौहान और एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा के चांसलर डा असीम चौहान द्वारा भेजा गया विशेष संदेश भी पढ़ा गया।

इस अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन ‘‘आईसीईआईएल 2024’ मे एमिटी के पूर्व छात्रों और उद्यमियों को एमिटी एक्सलेस अवार्ड प्रदान किया गया जिसकें अंर्तगत एमिटी के पूर्व छात्र और टिविमबिट के अध्यक्ष एवं ग्लोबल सीईओ गौरव दुआ और एमिटी के पूर्व छात्र एंव द हाईअर पिच प्राइवेट लिमिटेड के सह संस्थापक  निशांत मिश्रा केा एमिटी अल्युमनी इनोवेटिव लीडरशिप एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त एमिटी के पूर्व छात्र और मेडन फॉरजिंग लिमिटेड के एमडी  निशांत गर्ग और एमिटी के पूर्व छात्र एवं वार्ष्णेय इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ  भूपेंद्र वाष्णेय को एमिटी अल्युमनी एंटरप्रिन्यौरियल एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध उद्यमियों जैसे एस एस राना एंड कंपनी के मैनेजिंग पाटर्नर  विक्रांत राना को एमिटी एंटरप्रिन्यौरियल एक्सलेंस अवार्ड और टेक महिन्द्र को ग्रुप जनरल कांउसल  विनित विज को एमिटी लीडरशिप एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अंर्तराष्ट्रीय व्यापार स्टार्टअप एवं उद्यमी संघ के चेयरमैन डा अंशुमान सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन छात्रो में उद्यमिता के कौशल को विकसित करते है। उद्यमिता के लिए स्पष्टता, क्षमता और साहस का होना आवश्यक है जिसके लिए आप को जूनून, उददेश्य और लाभ को समझना होगा जब आप में कार्य के प्रति जूनून होगा और आप उददेश्य को समझेगें तो आपको लाभ अवश्य होगा। डा. सिंह ने कहा कि उद्यमिता हर व्यक्ति के लिए नही है इसमें आपको सातों दिन चौबीसों घंटे कार्य करना होगा। जीवन में स्थिरता अत्यंत आवश्यक है जिससे कटेंट यानी आपका उत्पाद, कम्यूनिटी या बाजार के सहयोग से कामर्स यानी व्यापार बनेगा। आज भारत विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर हो रहा है जिसमें आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होनें छात्रों को सलाह देते सदैव आलोचना से बचे, शिकायत ना करे, अपशब्द ना कहें और तुलना ना करे। अपनी क्षमता को प्रदर्शन में बदलें। उन्होनें उद्यम प्रारंभ करने में रूचि रखने वाले 10 एमिटी के छात्रों को अंर्तराष्ट्रीय व्यापार स्टार्टअप एवं उद्यमी संघ द्वारा आइडिया से फंडिग तकं सहायता करने की पेशकश भी की।

एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि तीन दिवसीय सम्मेलन उद्योग विशेषज्ञों द्वारा कुछ बेहतरीन प्रेरक सत्रों के साथ अत्यधिक समृद्ध और ज्ञानवर्धक रहा। आज हमारे साथ एमिटी के पूर्व छात्र भी मौजूद हैं जो बेहद गर्व की बात है क्योंकि वे अपने-अपने करियर में बेहद सफल हैं और सभी एमिटीवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। एमिटी के छात्रों को दूसरों के लिए रोल मॉडल बनना चाहिए और देश को आर्थिक और वैज्ञानिक विकास के पथ पर आगे बढ़ाना चाहिए।

एमिटी गु्रप वाइस चांसलर डा. गुरिदर सिंह ने कहा कि एमिटी की स्थापना न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर सबसे बड़े और सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक के रूप में हुई है, जो एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक के. चौहान की अनुकरणीय उद्यमशीलता और दूरदर्शिता की सच्ची कहानी है। एक उद्यमी को नुकसान की चिंता नहीं करनी चाहिए और अपने सपने को लगातार आगे बढ़ाना चाहिए।

अपने विशेष संबोधन में एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के चांसलर डॉ. अतुल चौहान ने सम्मेलन की अपार सफलता पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि एमिटी को अपने पूर्व छात्रों पर गर्व है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अत्यधिक सफलता प्राप्त की है और वे एमिटी के सैकड़ों छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अपने विशेष संबोधन में एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा के चांसलर डॉ. असीम चौहान ने सम्मेलन की सराहना की और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करते हुए ऐसे और सम्मेलन आयोजित करने पर जोर दिया, ताकि युवाओं को भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

इस अवसर एमिटी विश्वविद्यालय के शिक्षकों एंव शोधार्थियों द्वारा पब्लिश कराये गये स्कोपस इंडेड बुक 2024 और स्टार्टअप सोवेनियर का विमोचन भी किया गया। इसके अतिरिक्ति यूरेका – अभिनव डिजाइन प्रोजेक्ट/पोस्टर प्रतियोगिता, लक्ष्य बिजनेस प्लान प्रतियोगिता, केस स्टडी प्रतियोगिता और स्टार्ट अप एक्सपो में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चासंलर डा. संजीव बंसल, डा. चंद्रदीप टंडन, ट्रांसलेशनल रिसर्च एंड एंटरप्रिन्यौरशिप डेवलपमेंट के डीन डा. बी के मूर्ती और एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिप्टी डायरेक्टर डा. नताशा हस्तीर भी उपस्थित थी।

 

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला