बदलते मौसम में अपने खानपान को सेहतमंद रखने के लिये 6 सुझाव

Eros Times: त्‍यौहारों का मौसम नजदीक आ गया है, ऐसे में हर घर में मौजूद तरह-तरह की मिठाईयां हमारा ध्‍यान आकर्षित करती हैं और स्‍नैक्‍स की सुगंध चारों ओर फैली रहती है। जाहिर तौर पर, इस मौसम में कुछ ज्‍यादा कैलोरीज़ किसी के लिये भी आम बात हो सकती है। हालांकि, यह स्‍वादिष्‍ट चीजें बहुत अधिक मात्रा में लेने से सेहत के लिये हानिकारक रूप से वजन बढ़ सकता है और स्‍वास्‍थ्‍य पर बुरा असर पड़ सकता है।

वजन बढ़ने से बचने के लिये, अपने खान-पान का ध्‍यान रखना महत्‍वपूर्ण है और इसलिये हम त्‍यौहारों के इस मौसम में खाने-पीने और स्‍नैकिंग के सही तरीके पर रोशनी डाल रहे हैं। यह तरीके आपकी सेहत के लिये बेहतर है और आपको अच्‍छी सेहत का स्‍वाद भी देंगे।

इस साल के त्‍यौहारों में खाने-पीने की चीजों को सेहतमंद बनाने के उपाय:

मिठाइयाँ घर पर बनाएं
भारत में होने वाले उत्‍सव मिठाइयों के बिना अधूरे हैं। हर किसी को अपनी चहेती मिठाई का इंतजार रहता है। समस्‍या यह है कि इनमें से ज्‍यादातर मिठाइयाँ स्‍टोर्स पर बनती हैं और उनमें शक्‍कर, वसा, मैदा और रंग भरपूर मात्रा में होता है। इस साल बाजार से मिठाईयां खरीदने के बजाय उन्‍हें अच्‍छे उत्‍पादों और सेहत से भरे पदार्थों से घर पर ही बनाइये। घर पर मिठाइयाँ बनाते वक्‍त आपका उनमें इस्‍तेमाल होने वाली शक्‍कर और वसा पर ज्‍यादा नियंत्रण होता है। इस तरह से आप अपनी सेहत को बिगाड़ने के दोष से मुक्‍त होकर मिठाइयों का मजा ले सकते हैं। 

सेहतमंद स्‍नैक्‍स चुनें
खाने के बीच सेहतमंद स्‍नैक्‍स संतुष्‍ट और सक्रिय रहने में आपकी मदद करते हैं और खाने की इच्‍छा भी कम करते हैं। हालांकि विभिन्‍न कार्यक्रमों, कार्ड गेम्‍स या मेहमानों के आने के समय परोसे जाने वाले स्‍नैक्‍स कैलोरीज़ की कुल मात्रा को बढ़ा सकते हैं। अस्‍वास्‍थ्‍यकर स्‍नैक्‍स की जगह ज्‍यादा पौष्टिक विकल्‍प लें, जिनमें कम नमक, शक्‍कर और वसा हो। रोस्‍टेड मखाना, रोस्‍टेड चने, ग्रेनोला बार, ट्रेल मिक्‍स, खाखरा, बादाम और सूखे मेवे आदि कुछ ऐसे स्‍नैक्‍स हैं जो बाजार में उपलब्‍ध हैं।

ज्‍यादा सेहतमंद विकल्‍प चुनें
अगर आप संतुलित आहार लेते हैं, तो आपको अपने पसंदीदा खाने या मिठाइयों को छोड़ने की जरूरत नहीं है। याद रखें कि खाना आखिरकार आपके शरीर के पोषण के लिये होता है, सिर्फ मजा लेने या जश्‍न मनाने के लिये नहीं। क्रियेटिव एलीमेंट्स का इस्‍तेमाल करें। विकल्‍पों में थोड़ा ही बदलाव चाहिये। उदाहरण के लिये शक्‍कर की जगह शहद या गुड़ का इस्‍तेमाल करें। अपनी रेसिपी से अस्‍वास्‍थ्‍यकर मैदा हटाकर होल व्‍हीट या रागी जैसा सेहतमंद आटा लें।

भरपाई के लिये खाना न भूलें
अगर आप शरीर की जरूरत के मुताबिक नहीं खाते हैं, तो या आप अगली बार ज्‍यादा खाएंगे या वसा, शक्‍कर वाली चीजों के लिये ललचाएंगे। यह छुट्टियों का मजा लेने का सही तरीका नहीं है। आप अपने दिन की शुरूआत पौष्टिक नाश्‍ते से कर सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्‍ता लेकर आप सेहतमंद खाने वाले एक दिन के लिये सही तरीके से तैयार रहेंगे। एक आम नियम के तौर पर, हर दो से तीन घंटे में या आवश्‍यकता के अनुसार कोई सेहतमंद स्‍नैक लें।

हर बार खाने के साथ सलाद लें
छुट्टियों के बाद घर पर डिनर पकाना बेहतरीन है। ताजा वेजीटेबल सलाद से आपका कैलोरी लेना संतुलित रह सकता है, आप ज्‍यादा खाने से बच सकते हैं और आपकी भूख भी जल्‍दी मिट सकती है। ताजी चीजों से बने सलाद की एक कटोरी फाइबर और सेहतमंद मिनरल्‍स लेने का बेहतरीन तरीका है।

आप क्‍या पीते हैं, इस पर नजर रखें
अल्‍कोहल से भूख बढ़ती है और खाली कैलोरीज़ मिलती हैं। हम जानते हैं कि ज्‍यादा कैलोरीज़ को शरीर वसा के रूप में रख लेता है। गैस से भरे और मीठे पेयों से हर कीमत पर बचना चाहिये। छुट्टियों के सीजन में ग्रीन टी, डीटॉक्‍स वाटर, नारियल पानी, ताजा ज्‍यूसेस और मॉकटेल्‍स को चुनें।

छुट्टियों के सीजन में आपका आहार संतुलित रहे, य‍ह सुनिश्चित करने के लिये इन सुझावों का पालन करें।

यह लेख इंडस हेल्‍थ प्‍लस के ज्‍वाइंट मैनेजिंग डायरेक्‍टर और प्रिवेंटिव हेल्‍थकेयर स्‍पेश्‍यलिस्‍ट अमोल नाइकावाड़ी के सुझावों पर आधारित है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’