57वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला-स्प्रिंग 2024 का किया गया उद्घाटन

से 10 फरवरी 2024, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्टग्रेटर नोएडा

कई देशों से आए खरीदारों और मेले की भव्यता ने लोगों का ध्यान खींचा 

Eros Times: दिल्ली/एनसीआर- इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में 6 से 10 फरवरी 2024 तक आयोजित हो रहे आईएचजीएफ-दिल्ली मेला- स्प्रींग 2024 के 57वें संस्करण का आज ईपीसीएच के अध्यक्ष दिलीप बैद, आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, ईपीसीएच उपाध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना, मेला अध्यक्ष रिसेप्शन कमेटी आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रींग 2024 श्रीमती प्रिया अग्रवाल, ईपीसीएच के प्रशासनिक समिति के सदस्यों और ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आर.के. वर्मा की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ उद्घाटन किया।

आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रींग 2024 के 57वें संस्करण के उद्घाटन की घोषणा करते हुए ईपीसीएच के अध्यक्ष दिलीप बैद ने कहा, “यह आयोजन देश के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित व्यापार मेलों में से एक है, जो हमारे सदस्य निर्यातकों की उद्यमशीलता की भावना और रचनात्मकता का प्रमाण है, जो लगभग तीन दशकों से दुनिया के सामने अपनी उत्कृष्ट शिल्प कौशल और अद्वितीय उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं, इसका श्रेय विदेशी खरीदार समुदाय को भी जाता है, जिन्होंने ईपीसीएच में आस्था और विश्वास जताया है और पिछले 30 वर्षों से शो के प्रत्येक संस्करण में लगातार भाग लिया है.”आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा, “ईपीसीएच के चलाए गए व्यापक प्रचार अभियान के साथ ही बड़ी संख्या में विदेशी खरीदार, थोक और खुदरा विक्रेताओं ने पहले ही इस शो में आने के लिए पंजीकरण करा लिया है I इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट अपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ ऐसे बड़े समारोहों की मेजबानी के लिए एक सर्वोत्तम वेन्यू है I साथ ही यहां भारत के प्रमुख हस्तशिल्प निर्यातकों के स्वामित्व वाले 900 मार्ट शोरूम ने खरीदारों के सोर्सिंग अनुभव को और बेहतर बनाया है I मुझे खुशी है कि आईएचजीएफ दिल्ली मेले द्वारा लाए गए निर्यात अवसरों के जरिए अपने सालाना कारोबार को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक मार्ट मालिक सकारात्मक रूप से आगे आए हैं.”

उन्होंने सरकार को उसके नेतृत्व और इस क्षेत्र को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया I

ईपीसीएच के उपाध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा कि पहले से किए गए पंजीकरण के आधार पर 100 से अधिक देशों के विदेशी खरीदारों के इस मेले में आने की उम्मीद है I उन्होंने कहा के इस शो में प्रमुख भारतीय खुदरा/ऑनलाइन ब्रांड के नियमित और नए आगंतुक भी आएंगे I उन्होंने बताया, आज, शुरुआती घंटों से ही खरीदारों के कई समूह इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट में उमड़ रहे थे जिसकी वजह से पंजीकरण काउंटरों पर काफी चहलपहल थी I यहां माहौल काफी जीवंत बना हुआ है और प्रदर्शनी क्षेत्र लगातार खरीदारों से अटा पड़ा हैI

श्रीमती प्रिया अग्रवाल अध्यक्ष, रिसेप्शन कमेटी आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रींग 2024 ने कहा, “प्रदर्शन स्टॉल्स चौदह अलग अलग उत्पाद क्षेत्रों में फैले हुए हैं और आगामी सीजन के लिए होम, फैशन, लाइफ स्टाइल, फर्नीशिंग और फर्नीचर की वस्तुओं से भरे हुए हैं जो कई प्रकार के रंगों, बनावटों, आकारों और भरपूर मात्रा में सौदे के लिए तैयार उत्पादों से जीवंत दिख रहे हैं- इन सभी को दुनिया भर के शोरूम में ले जाने के लिए तैयार किया है और यहां आने वाले खरीदार इसकी सराहना कर रहे हैं I”

ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक श्री आर के वर्मा ने बताया, शो के दौरान प्रमुख इंडस्ट्री प्रोफेशनल और अंतरराष्ट्रीय सलाहकारों द्वारा व्यापार महत्व के विभिन्न सामयिक मुद्दों पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जैसे- इमर्जिंग होरिजन- नेविगेटिंग फ्यूचर ट्रेंड; ड्राइविंग ग्रोथ विद प्रोडक्टिविटी ऐंड कैपिटल इफिसिएंसी; क्राफ्टिंग ए सर्कुलर फ्यूचरः नेविगेटिंग सस्टेनबिलिटी ऐंड कार्बन इम्पैक्ट; रिवाइविंग ट्रेडिशन ऐंड रिड्यूसिंग इम्पैक्ट थ्रू सस्टेनबल पाथवेज इन द हैंडिक्राफ्ट सेक्टर; क्रिएटिंग ऑनलाइन प्रेजेंस थ्रू इफेक्टिव डिजिटल मार्केटिंग टेक्निक; और इमर्जिंग ट्रेंड ऑफ साइबर सिक्योरिटी चैलेंज्स ऐंड सिक्योरिटी सर्विस इन डिजिटल एरा।

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद देश से हस्तशिल्प के निर्यात को बढ़ावा देने और होम, लाइफ स्टाइल, टेक्स्टाइल, फर्नीचर, फैशन ज्वेलरी ऐंड एक्सेसरीज उत्पादों को देश के विभिन्न शिल्प समूहों में बनाने में लगे लाखों कारीगरों और शिल्पकारों के प्रतिभाशाली हाथों के जादू की ब्रांड इमेज बनाने वाली एक नोडल संस्थान है I ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक श्री आर के वर्मा ने बताया कि साल 2022-23 के दौरान हस्तशिल्प निर्यात 30,019.24 करोड़ रुपये (3,728.47 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा I

­­­­­­­­

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस