भारत में 4G ने बढ़ाया बढ़ाया डाटा ट्रैफिक: सर्वे

नई दिल्ली इरोस टाइम्स: साल 2016 के दौरान पूरे भारत में डाटा ट्रैफिक के उपभोग को बढ़ाने में 4जी टेक्नोलॉजी की मुख्य भूमिका रही। नोकिया की स्टडी के मुताबिक, 4जी टेक्नोलॉजी की वजह से डाटा वॉल्यूम में 60 फीसद का इजाफा हुआ। नोकिया ने अपने सालाना मोबाइल ब्राडबैंड इंडेक्स अध्ययन के दौरान देश में मोबाइल ब्राडबैंड प्रदर्शन का आकलन किया है।अध्ययन में बताया गया है कि साल 2016 में देशभर में डाटा ट्रैफिक का मुख्य स्त्रोत 4जी रहा।

हालांकि, देशभर के सभी सर्किल्स में 4जी कवरेज अभी लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन एक साल में ही पूरे देश में डाटा ट्रैफिक में इसका योगदान 13 प्रतिशत रहा।

इस स्टडी के अनुसार मेट्रो सिटीज, जहां 4G का सबसे अधिक विस्तार हुआ है, वहां 4G डाटा ट्रैफिक का योगदान 26 प्रतिशत है। 3G ने अपनी औसत बढ़त को 63 प्रतिशत के साथ जारी रखा है। नोकिया ने बताया कि यह डाटा विश्लेषण दिसंबर आए आंकड़ों पर किया गया है और इसमें रिलायंस जियो का योगदान शामिल नहीं हैं। अध्ययन के मुताबिक, एक महीने में कोई भी यूजर जितना 4जी डाटा इस्तेमाल करता है, वो 3जी की औसत खपत से दोगुना है। एक महीने में 4जी यूजर 1400 एमबी से ज्यादा डाटा इस्तेमाल करता है। जबकि 3जी यूजर एक महीने में करीब 850 एमबी ही इस्तेमाल करता है। मुख्य रूप से 4जी नेटवर्क पर तेज डाउनलोड स्पीड और 4जी डिवाइस के ज्यादा रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन के चलते ज्यादा डाटा खर्च होता है।

4जी इनेबल्ड डिवाइस ईको-सिस्टम को बढ़ाने में सस्ती डिवाइसेस का काफी योगदान रहा है। साथ ही डाटा ट्रैफिक में 4जी और 3जी ने मिलकर देशभर में 76 फीसद का योगदान दिया। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि 2जी में 13 फीसद की गिरावट आई है, लेकिन अब भी वह वॉयस टेलिफोनी का मुख्य स्त्रोत बना हुआ है।

आपको बता दें कि यूजर्स ने ज्यादातर डाटा सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्लिकेशन के लिए इस्तेमाल किया है। इस तरह की एप्स यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा खुद से जोड़े रखती हैं। अगर आंकड़ें देखे जाएं तो करीब 90 फीसद यूजर्स सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्स को अपने मोबाइल डिवाइस से इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 65 फीसद मोबाइल डाटा ट्रैफिक केवल वीडियो कंटेंट से आता है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग