एमिटी इंडिया इर्मशन प्रोग्राम के अंर्तगत फ्रांस के 45 छात्र भारतीय संस्कृती एवं उद्योग का करेगें अध्ययन

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ ट्रैवेल एंड टूरिस्म द्वारा फ्रांस के सेंट मैरी डे चावाग्नेंस कान्स के पर्यटन प्रबंधन के स्नातक और स्नातकोत्तर 45 छात्रों हेतु छह दिवसीय ( 27 अक्टूबर से 01 नवंबर) तक एमिटी इंडिया इर्मशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस एमिटी इंडिया इर्मशन प्रोग्राम का शुभारंभ फ्रांस के सेंट मैरी डे चावाग्नेंस कान्स के समूह निदेशक प्रो क्रिस्टोफ मार्टिन, इंटरनेशनल टूरिस्म स्टडीज एसोसिएशन की वाइस चेयर डा वानेसा जीबी, फ्रांस के सेंट मैरी डे चावाग्नेंस कान्स की अध्यक्ष प्रो नथाली रिचर्डियर, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, विवा वोयाजेस के निदेशक विकास खंडूरी और एमिटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हॉस्पीटैलिटी एंड टूरिस्म के डीन डा एम सजनानी द्वारा किया गया। इस एमिटी इंडिया इर्मशन प्रोग्राम के प्रतिभागी स्मारकों और पर्यटन स्थलों के माध्यम से भारतीय पर्यटन, पर्यटन व्यवसाय प्रथाओं, पर्यटन उद्योग और भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेगें।

फ्रांस के सेंट मैरी डे चावाग्नेंस कान्स के समूह निदेशक प्रो क्रिस्टोफ मार्टिन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको आज इस कार्यक्रम के माध्यम से सीखने का जो अवसर मिल रहा है वह आपके व्यवसायिक जीवन में सहायक होगा। जीवन में लोगों से मिलना और संस्कृतियों को जानना नये विश्व में एक मजबूत रिश्तों का निर्माण करता है। पर्यटन, देशों व व्यक्तियों के मध्य रिश्तों को बनाने का एक बेहतरीन माध्यम है जो विश्व में शांती, सद्भाव व प्रेम को व्याप्त करता है। एमिटी और हम एक जैसे मूल्यों को साझा करते है इसलिए इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति व व्यवसायो को अधिक से अधिक जाने और यहां प्राप्त अवसरों को समझ कर अपने कौशल को विकसित करें।

इंटरनेशनल टूरिस्म स्टडीज एसोसिएशन की वाइस चेयर डा वानेसा जीबी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एमिटी इंडिया इर्मशन प्रोग्राम एक बहुत ही महत्वपूर्ण मंच है जहां आपको कक्षा में विशेषज्ञों और पर्यटन स्थलों सहित उद्योगों में प्रयोगिक जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। हम कक्षा की दीवारों से बाहर निकल कर लोगों से मिलकर अन्य संस्कृतियों व उद्योगों को समझने की दिशा में आगे बढ़ रहे है जो हमें सही मायने में वैश्विक नागरिक बना रहा है।

फ्रांस के सेंट मैरी डे चावाग्नेंस कान्स की अध्यक्ष प्रो नथाली रिचर्डियर ने कहा कि यह प्रोग्राम जरीए छात्रों के ज्ञान व कौशल में वृद्धि होगी जिससे भविष्य में अपने व्यवसायिक जीवन में सफलता हासिल करेगें। पर्यटन एक बृहद क्षेत्र है जिसमें अन्य देशों की संस्कृतियों आदि की जानकारी होना आवश्यक है।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एमिटी इंडिया इर्मशन कार्यक्रम आपको भारतीय संस्कृती एंव संभ्यता, यहां के रहन सहन, खान पान, औद्योगिकरण, शिक्षण, अनुसंधान आदि को समझने का अवसर प्रदान करेगा। यह वैश्विक अनावरण आपके कौशल और ज्ञान को विकसित करेगा जिससे आप अपने समग्र व्यक्तित्व का विकास करने में सक्षम होगें और स्थितियों और परिदृश्यों को अपनाकर भविष्य के लिए तैयार होगें। डा शुक्ला ने फ्रांस के सभी छात्रों को एमिटी आकर किसी भी पाठयक्रम में शिक्षा ग्रहण करने पर 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा भी की। इस दौरान उन्होनें भारत की नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को भारत में प्राप्त होने वाले अवसरों की जानकारी भी दी।

विवा वोयाजेस के निदेशक विकास खंडूरी ने छात्रों को कहा कि विजेता सदैव पहल करते है और विजेता वही बनते है जो अपनी सुविधा क्षेत्रों से बाहर निकल कर कुछ नया करते है। आप छात्रों ने यह कदम उठाया है और नये कौशल और जानकारी हासिल करने भारत आये है इसलिए आप जीवन में अवश्य सफल होगे। भारत, आने वाले समय में पर्यटन विशेषकर व्यापार पर्यटन का मुख्य केन्द्र होगा।

एमिटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हॉस्पीटैलिटी एंड टूरिस्म के डीन डा एम सजनानी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस एमिटी इंडिया इर्मशन प्रोग्राम के अंर्तगत फ्रांस के सेंट मैरी डे चावाग्नेंस कान्स के पर्यटन प्रबंधन के स्नातक और स्नातकोत्तर 45 छात्रों ने हिस्सा लिया है जिसमें 37 बालिकायें और 08 बालक है और इसके अतिरिक्त 04 शिक्षक भी इनके साथ है। इस कार्यक्रम में अग्रणी उद्योग पेेशेवर प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे और भाग लेने छात्रों हेतु मदरसन एयर ट्रैवेल एजेंसीज लिमिटेड, ले पैसेज टू इंडिया, एबरक्रॉम्बी और कैंट जैसी प्रसिद्ध कंपनियों में उद्योग यात्रा आयोजित की जायेगी और दिल्ली एनसीआर सहित ताजमहल जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ ट्रैवेल एंड टूरिस्म की एसोसिएट प्रोफेसर डा अलका महेश्वरी आदि लोग उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला