एमिटी इंडिया इर्मशन कार्यक्रम में ‘अतुल्य भारत’ से प्रभावित हुए फ्रांस के 45 छात्र

Eros Times: एमिटी इंडिया इर्मशन कार्यक्रम कें अंर्तगत भारतीय संस्कृति, विविधता एंव पर्यटन उद्योग के संर्दभ में अध्ययन करने आये फ्रांस के सेंट मैरी डे चावाग्नेंस कान्स के पर्यटन प्रबंधन के स्नातक और स्नातकोत्तर 45 छात्रों भारत की संस्कृति व उद्योग अभ्यासों से बेहद प्रभावित हुए है। समापन समारोह में छात्रो अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, मदरसन एयर ट्रैवेल एजेंसिस के सीओओ अखिलेश गुप्ता, डिप्टी सीओओ सुश्री गीता लक्ष्मी और एमिटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हॉस्पीटैलिटी एंड टूरिस्म के डीन डा एम सजनानी द्वारा छात्रों को प्रतिभागिता का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। विदित हो कि एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ ट्रैवेल एंड टूरिस्म द्वारा फ्रांस के सेंट मैरी डे चावाग्नेंस कान्स के पर्यटन प्रबंधन के स्नातक और स्नातकोत्तर 45 छात्रों सहित 4 शिक्षकों हेतु छह दिवसीय ( 27 अक्टूबर से 01 नवंबर) तक एमिटी इंडिया इर्मशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया था जिसका आज समापन हो गया।

अपने अनुभवों को साझा करते हुए फ्रांस के सेंट मैरी डे चावाग्नेंस कान्स की छात्रा सुश्री श्वेतलाना ने कहा कि भारत व एमिटी की मेहमान नवाजी ने हमें प्रभावित किया है, भारत विविध संस्कृतियों का देश है और विविधता के मध्य एकता की झलक यहां की संस्कृतियों व व्यवसाय में दिखाई देती है। यहां प्राप्त अनुभव जीवन में मेरी यादों का बेहतरीन हिस्सा होगें। एमिटी में अपने नये मित्र बनाये है और जब मौका मिलेगा मै भारत वापस जरूर आउंगी।

फ्रांस के सेंट मैरी डे चावाग्नेंस कान्स की छात्र वेलंटिना ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि भारत एक अतुल्य देश है। हमने कई बार सोशियल मिडिया में यहां के बारे में कुछ नकारात्मक बातें भी देखी थी लेकिन यहां आकर यहां की संस्कृति एवं व्यवसाय को देखकर, लोगों से मिलकर हमें बहुत प्रसन्नता हुई। भारत के लोग, मित्रतापूर्ण व्यवहार करते है और सहायता भी करते है।

फ्रांस के सेंट मैरी डे चावाग्नेंस कान्स की शिक्षिका डा पाउला ने कहा पर्यटन क्षेत्र के जरीए हमें विश्व में नये स्थानो को देखने और नये लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होता है जो हमारे अनुभवों को विकसित करता है। कार्यक्रम के अंर्तगत विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की गई जानकारी और पर्यटन स्थलों सहित उद्योगों के भ्रमण ने हमारी जानकारी को बढ़ाया है। उन्होनें एमिटी विश्वविद्यालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीवन का सर्वोत्तम अनुभव था।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की विविधता पूर्ण संस्कृति, रहन सहन, व्यवसाय अभ्यास, पर्यावरण, जीवन दर्शन आदि को मात्र 6 दिन में समझना असंभव है। एमिटी इंडिया इर्मशन कार्यक्रम के अंर्तगत हमने पर्यटन उद्योग के भ्रमण एवं विशेषज्ञों से मार्गदर्शन आदि उपलब्ध कराये और आशा करते है यहां प्राप्त अनुभव एंव कौशल आपके व्यवसायिक जीवन में सहायक होगें। भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में पर्यटक केवल भारत भ्रमण नही बल्कि शिक्षा ग्रहण करने आदि के लिए आयेगें। आज आप छात्र भी एमिटी परिवार का हिस्सा बन गये है।

मदरसन एयर ट्रैवेल एजेंसिस के सीओओ श्री अखिलेश गुप्ता ने कहा कि पर्यटन उद्योग क्षेत्र एक तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है और हम सब मिलकर इस क्षेत्र में कुछ नया करेगें। पर्यटन उद्योग में कार्य करने से पूर्व आपको अन्य देशों की संस्कृति व परिदृश्य को समझना आवश्यक होता है जिससे व्यवसायिक जीवन में आप अपने ग्राहकों का सही मार्गदर्शन व सलाह दे सके।

मदरसन एयर ट्रैवेल एजेंसिस कीडिप्टी सीओओ सुश्री गीता लक्ष्मी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को चुनकर आपने जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। आप लोगों को जीवन में सपने पूर्ण करने में सहायता करेगी।

इस अवसर पर फ्रांस के सेंट मैरी डे चावाग्नेंस कान्स के समूह निदेशक प्रो क्रिस्टोफ मार्टिन और फ्रांस के सेंट मैरी डे चावाग्नेंस कान्स की अध्यक्ष प्रो नथाली रिचर्डियर भी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला