आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे 4 नाबालिकों ने किया दुष्कर्म

Eros Times: गाज़ीपुर  सैदपुर थानाक्षेत्र के भीमापार स्थित एक गांव निवासिनी नाबालिग संग 4 नाबालिगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। भीमापार के एक गांव में आर्केस्ट्रा हो रहा था। वहां पर गांव के ही 4 नाबालिग भी आर्केस्ट्रा देखने गए थे। वहां से लौटते समय वहां से गांव की ही एक नाबालिग गुजरी। जिसको चारो ने जबर्दस्ती पकड़ लिया और मुंह दबाकर उठाकर सुनसान स्थान पर लेकर चले गए। वहां चारो ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी देकर रोता बिलखता छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह गिरती पड़ती नाबालिग अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने उससे पूछा और घटना का पता चला तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद परिजन ने नाबालिग के बताने के आधार पर घटना में शामिल चारो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस तहरीर के आधार पर चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है और चारो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बहरहाल, घटना के बाद हड़कम्प मचा हुआ है।

  • admin

    Related Posts

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

      नोएडा, 21 जून। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की आशंकाओं और चिंताओं को सार्वजनिक…

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    नोएडा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौ सदन में योग दिवस समारोह, गौ शिशुओं हेतु वाड़ा निर्माण भूमि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 13 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 24 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 73 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 13 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 10 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 8 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी