EROS TIMES: नोएडा सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के द्वारा बीते रविवार के दिन मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर नोएडा डायबेटिक फोरम के तत्वावधान में इसके चेयरमैन डॉक्टर जी. सी. वैष्णव के निर्देशन में फोरम की टीम ने प्रात: 9-30 से शाम 3-30 बजे तक चलाया।
शिविर संचालन में कई रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों जिसमें डॉ जी. सी. वैष्णव डॉ ए. एन. कौशिक डॉ पूनम जिंदल डॉ विनोद डॉ विवेक सैंवेल डॉ बी. पी. श्रीवास्तव, डॉ ए. एन. कौशिक डॉ विनीत (डेंटल) और डॉ संदीप नागर की देख रेख में तक़रीबन 375 मरीज़ों का फ़ाइब्रो स्कैन ईसीजी ब्लड प्रेशर ब्लड टेस्ट पीएफ़टी टेस्ट आदि टेस्ट किया गया। डाक्टर की टीम ने मरीज़ों को टेस्ट् के उपरांत उचित उपचार का परामर्श भी दिया।

डॉ वैष्णव ने कुछ मरीज़ों की समस्याओं का जो निदान से संतुष्ट नहीं हो पाये थे उन्हें तीन घंटे लगाकर परामर्श भी किया।
40 टेक्निकल मेंबर्स की टीम को फोरम के सेक्रेटरी संजय शर्मा व संतोष गुप्ता ने कुशल निर्देशन दिया। उपस्थित सेक्टर वासियों व मरीज़ों ने फोरम के डॉक्टर व टेक्निकल टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की।
आयोजक निष्ठा से सभी डॉक्टर्स, फोरम की टेक्निकल टीम व फोरम के दोनों सेक्रेटरी का हृदयसे आभार व्यक्त करते हैं। मंदिर की ओर से मंदिर के न्यासी अशोक गुप्ता ने कई दिन लगाकर इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।
आयोजकों में मैसर्स ओ पी गोयल ए. के. गुप्ता जे एम सेठ के..बंसल आर के भट्ट हरीश सभरवाल इंदर पाल खंडपुर संजीव बांधा अंबेश भांबरी डॉ मनोज गोयल करण अनेजा ऋतु सेठ वंदना बंसल रितु भांबरी ऋचा गर्ग शैल माथुर आदि ने






