जिस गांव में बिजली चोरी नहीं होगी, वहां देंगें 24 घंटे सप्लाई: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, इरोस टाइम्स: बता दे की योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि 24 घंटे बिजली सप्लाई उसी गांव में दी जाएगी, जिस गांव में बिजली चोरी नहीं होगी। योगी यहां राम मनोहर लोहिया विधि संस्थान में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2018 तक यूपी को खुले में शौच से मुक्त कराया जाएगा।

यूपी से ही देश का विकास संभव है- योगी…..

– योगी आदित्यनाथ ने आगे और कहा कि, “जब हम यूपी की बात करते हैं, तो यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। यूपी को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की चुनौती हमारे कंधों पर दी गई है। यूपी से ही देश का विकास संभव है।”

– “हम डेवलपमेंट के प्रॉसेस को आगे बढ़ाने वाले हैं। वहीँ ग्राम सभा को केंद्र बनाकर डेवलपमेंट होगा, तो समाज के हर शख्स का विकास होगा। देश के विकास की नींव पंचायत है और पीएम ने इसीलिए ग्राम पंचायतों को सबसे ज्यादा फोकस किया है। पीएम ने यह कहा था, हम स्मार्ट सिटी की बात करते हैं, तो अब हम स्मार्ट गांव की भी बात करें।”

स्वच्छ भारत अभियान केवल नारा नहीं है…..

– योगी ने कहा, “पीएम ने स्वच्छ भारत अभियान का मंत्र दिया था। ये अभियान केवल नारा नहीं। यूपी सरकार ने पीएम के इस मंत्र को लक्ष्य मान रखा है। अक्टूबर 2018 तक हम यूपी को खुले में शौच करने की समस्या से मुक्त करा देंगे।”

– सीएम ने वीआईपी कल्चर पर कहा, “हम लाल बत्ती संस्कृति के खि‍लाफ हैं। समाज का हर व्यक्ति वीआईपी है। वीआईपी कल्चर बंद होना चाहिए।”

– “पहले ऐसा था कि बिजली 4 जिलों को मिलेगी, क्या 71 जिलों का बिजली पर हक नहीं था? हमने तय किया कि पूरे 75 जिलों को समान बिजली मिलेगी। जिस गांव में बिजली चोरी नहीं होगी, हम वहां 24 घंटे बिजली देंगे। अगर बिजली चोरी नहीं होगी तो 2018 तक हम 24 घंटे बिजली देंगे। हमने तय किया है कि 15 जून तक यूपी की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी।”

तब भी पंचायत थी, जब हमारा संविधान नहीं था,
– केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, “आज के दिन 73वां संविधान संशोधन लागू हुआ था और इसी दिन पंचायती राज का कायाकल्प शुरू हुआ था। 2016 में यह समारोह जमशेदपुर में किया गया था, तब पीएम मोदी थे। अबकी बार लखनऊ में यह कार्यक्रम है, तो योगी हैं। पंचायती व्यवस्था हमारे लिए नई नहीं है। जब संविधान नहीं था, तब भी भारत में पंचायत हुआ करती थी। तब पंच निर्णय किया करते थे और वह सबको मान्य हुआ करता था। मोदी जी ने कहा है कि स्मार्ट गांव से ही भारत बनेगा। पंचायत सेक्रेटरी को आधुनिक बनाना होगा।”

पंचायतीराज मिनिस्ट्री का यू-ट्यूब चैनल हुआ लॉन्च…..

– योगी आदित्यनाथ ने ग्रामोदय संकल्प ऐप और पत्रिका को रिलीज किया। यह पत्रिका डाक विभाग के जरिए पंचायतों को मिलेगी। इस मौके पर पंचायतीराज मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनल को लॉन्च किया गया। पंचायतीराज विभाग को डिजटल बनाने की शुरुआत भी हुई।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग