NCR के 21 फोटोजर्नलिस्ट ने लगाई नोएडा मे तीन दिवसीय प्रदर्शनी

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर आर्ट लाइफ गैलरी में भव्य फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

Eros Times: नोएडा विश्व फोटोग्राफी दिवस पर नोएडा मीडिया क्लब के तत्वामवधान में नोएडा और दिल्ली के फोटो जर्नलिस्टों द्वारा आर्ट लाइफ गैलरी सेक्टर 44 में भव्य फोटो प्रदर्शनी का आज से शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ACP 1 रजनीश वर्मा नोएडा मीडिया क्लब के अध्याय पंकज पाराशर महासचिव विनोद राजपूत आर्ट लाइफ गैलरी संचालक प्रीति बजाज व प्रतिभा अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे । यह तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 21 अगस्त तक चलेगी।

दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ  

फ़ोटो प्रदर्शनी के अवसर पर एसीपी 1 रजनीश वर्मा ने सभी पत्रकारों और छायाकारों को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे की बधाई दी। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे सभी फ़ोटो बेहद उत्साहित हो देखे और प्रत्येक फ़ोटो के विषय मे सम्बंधित फोटोजर्नलिस्ट से पूरी जानकारी भी ली।  

एसीपी 1 रजनीश वर्मा ने नोएडा मीडिया क्लब के इस प्रयास की खूब सराहना की और कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम किए जाएं, जिनसे समाज को रचनात्मक कार्यों के प्रति रूचि पैदा हो। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी को फोटो प्रेमी सुबह 11:00 से 5:00 तक देख सकते हैं आज पहले दिन भी कई गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी का लुफ्त उठाया जिनमें हिंदुस्तान टाइम्स के फोटो एडिटर अजय अग्रवाल, वरिष्ठ फोटोग्राफर प्रकाश सिंह, रायटर्स के वरिष्ठ फोटोग्राफर अदनान अबिदी व हिंदुस्तान टाइम्स के वरिष्ठ फोटोग्राफर राज के. राज, सुरेंद्र प्रधान, सुधीर तोमर, अशोक चौहान आदि शामिल रहे और लोगों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित फोटो की सराहना की।

प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पराशर, विनोद राजपूत, रिंकू यादव, दिनेश शर्मा, इकबाल चौधरी, हरवीर चौहान, अश्वनी श्रीवास्तव, ए. के. लाल सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहें।

प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले फोटोजर्नलिस्ट 

अमर उजाला के अभिषेक कुमार, फ्रीलांस अंकित यादव, फ्रीलांस के आसिफ, इंडियन एक्सप्रेस के गजेंद्र यादव, फ्रीलांस हिमांशु सिंह, हिंदुस्तान हिंदी के ईश्वर चंद, अमर उजाला के लाल सिंह, राष्ट्रीय सहारा के मनोहर त्यागी, राष्ट्रीय सहारा के एन के दास, नवोदय टाइम्स के नीरज कुमार, नवोदय टाइम्स के प्रमोद शर्मा, फ्रीलांस प्रेम बिष्ट, नवभारत टाइम्स के रमेश शर्मा, नवभारत टाइम्स के रवि यादव, अमर उजाला के राजन राय, राष्टीय सहारा के सुशील अग्रवाल, हिंदुस्तान टाइम्स के सुनील घोष, हिंदुस्तान हिंदी के सलमान अली, दैनिक जागरण के सौरभ राय, फ्रीलांस वीरेंद्र सिंह व टाइम्स ऑफ इंडिया के योगेश कुमार की फोटो प्रदर्शित की गई।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान