199 वाँ महर्षि दयानन्द जन्मोत्सव संपन्न

महर्षि दयानन्द समग्र क्रांति के अग्रदूत थे- सांसद प्रवेश वर्मा
महर्षि दयानन्द के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता
EROS TIMES: आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आर्य समाज के संस्थापक व महान समाज सुधारक महर्षि दयानन्द सरस्वती का 199 वाँ जन्मदिन सांसद प्रवेश वर्मा के निवास 20, विंडसर पैलेस,जनपथ, नई दिल्ली में सौल्लास मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य गवेन्द्र शास्त्री ने यज्ञ करवा कर किया।दिल्ली के कौने कौने से सैंकड़ों आर्य जन उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि महर्षि दयानन्द समग्र क्रांति के अग्रदूत थे उनके कार्यों की छाप हर क्षेत्र में दिखाई देती हैं।उनका नारी शक्ति के उत्थान में हो या शिक्षा के क्षेत्र में, कुरीतियों के उन्मूलन में उल्लेखनीय योगदान रहा।उन्होंने लोगों के सोचने की दिशा ही बदल डाली व तर्क शक्ति का विकास किया।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि महर्षि दयानन्द के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं उन्हें जीवन में धारण करने की आवश्यकता है।महर्षि दयानन्द ने कुरीतियों पाखंड अंधविश्वास पर सीधा प्रहार किया जिसके लिए साहस की आवश्यकता होती है।उनकी आजादी की लड़ाई में उल्लेखनीय भूमिका रही और उनसे प्रेरणा लेकर हज़ारों नौजवान आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।
वैदिक विदुषी आचार्या विमलेश बंसल ने कहा कि महर्षि ने कहा कि कोई कितना ही करे पर स्वदेशी राज्य सर्वोत्तम है उन्होंने सच्चे राष्ट्रवाद की अवधारणा को परिभाषित किया।उनके उपकार भुलाए नहीं जा सकते।विशिष्ट अतिथि अमृतसर से डॉ. नवदीप शर्मा ने कहा कि वेदों की पुनर्स्थापना में महत्वपूर्ण कार्य किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व महापौर सुभाष आर्य ने कहा कि आर्य निर्माण के लिए नई युवा शक्ति को जोड़ने के लिए काम करने का संकल्प लें।प्रवीण आर्य पिंकी के मधुर भजनों ने आनंदित किया।राष्ट्रीय मंत्री देवेन्द्र भगत ने
आभार व्यक्त किया।
प्रमुख रूप से आचार्य विद्या प्रसाद मिश्र, ओम सपरा , यशोवीर आर्य, अरुण आर्य,
रामकुमार आर्य, डालेंश त्यागी, राधा भारद्वाज, अमरसिंह सहरावत, राजेश मेहंदीरता, मनोज मान, कृष्ण कुमार यादव, सुरेश आर्य आदि उपस्थित थे।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 13 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां