सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, पीड़ितों से की मुलाकात |

– सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर और नाव में बैठकर पीलीभीत, लखीमपुर खीरी में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

– हवाई सर्वे के बाद सीएम योगी ने कई इलाकों का किया स्थलीय निरीक्षण, देखे हालात

– सीएम ने आपदा प्रभावित बच्चों, महिलाओं समेत अन्य लोगों से की मुलाकात, जाना उनका हालचाल

– स्थलीय निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने लोगों से खुद लिये उनके प्रार्थना पत्र, अधिकारियों को दिये कार्रवाई के निर्देश

– सीएम ने आपदा प्रभावितों को बांटी राहत किट, बाढ़ शरणालयों का भी किया निरीक्षण

– सीएम बोले, राहत कार्यों में लायी जाये और तेजी, समय से दी जाए राहत सामग्री किट

– सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता राशि तत्काल उपब्लध कराने के दिये निर्देश

लखनऊ, 10 जुलाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित पीलीभीत और लखीमपुर खीरी का हवाई सर्वे किया। उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्यों की जानकारी हासिल कर इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके बाद सीएम योगी ने पीलीभीत और लखीमपुर खीरी के बाढ़ प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने आपदा से प्रभावित बच्चों और महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और तत्काल समाधान के आदेश दिये। साथ ही लोगों से खुद प्रार्थना पत्र प्राप्त किये। इसके अलावा सीएम ने बाढ़ प्रभावितों को खुद राहत सामग्री वितरित की और बाढ़ शरणालय पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना। सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित जिलोंं के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। वहीं उन्हाेंने नाव में बैठकर बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा भी किया। साथ ही बाढ़ से ऊफनाई नदियों का जायजा भी लिया। सीएम ने निरीक्षण के दौरान दोनों जिलों में मीडिया को संबोधित करते हुए राहत कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बलदेव सिंह औलख समेत स्थानीय विधायक आदि भी मौजूद रहे।

संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ, हर संभव मदद को तैयार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं ताकि जनहानि-धनहानि को कम से कम किया जा सके। इसी के तहत सीएम याेगी ने बुधवार को पीलीभीत और लखीमपुर खीरी का हवाई सर्वे किया। सीएम योगी ने सबसे पहले पीलीभीत का हवाई सर्वे किया। उन्होंने पीलीभीत की पूरनपुर, सदर और बीसलपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई सर्वे किया। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति की बारीकी से जानकारी हासिल की। इसके बाद सीएम योगी ने पीलीभीत के चंदिया हजारा और अध्यापुर जगतपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित बच्चों, महिलाओं और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। सीएम योगी ने आपदा से प्रभावित लोगों से कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। उनको घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार की ओर से उन्हे हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। आपदा से प्रभावित लोग सीएम योगी को अपने बीच पाकर काफी खुश हुए और उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधी प्रार्थना पत्र दिया, जिसे सीएम ने खुद लिया और अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने प्रभावितो को खुद राहत सामग्री की किट वितरित की। इसके बाद वह बाढ़ शरणालय पहुंचे, जहां पर ठहरे लोगों का हालचाल जाना। वहीं सीएम योगी ने जिले के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम योगी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को समय से राहत सामग्री बांटने एवं सहायता राशि देने के निर्देश दिये। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त फसलों का तत्काल सर्वे कराकर सहायता राशि उपलब्ध कराने के आदेश दिये। इस दौरान सीएम योगी मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने पत्रकारों को सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी।

एनडीआरएफ की नाव में बैठकर लखीमपुर खीरी में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित पीलीभीत के इलाकों का दौरा करने के बाद लखीमपुर खीरी पहुंचे। इससे पहले सीएम ने लखीमपुर खीरी का हवाई सर्वे किया। सीएम योगी करीब साढ़े तीन बजे लखीमपुर खीरी के शारदा नगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने शारदा नदी पर बने बैराज से नदी के ऊफान को देखा। साथ ही अधिकारियों से जानकारी हासिल की। इसके बाद सीएम योगी शारदा नगर के बाढ़ कैंप पहुंचे। इस दौरान उन्हाेंने आपदा प्रभावित लोगों को राहत साग्रमी किट बांटी। साथ ही उनका हालचाल जाना। इसके बाद सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों को समय से राहत किट बांटने, जनहानि-धनहानि का सर्वे कराकर तत्काल सहायता राशि देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। ऐसे में आपदा प्रभावितों की मदद में कोई कमी नहीं होनी चाहिये। वह बोले अगर कोई समस्या आए तो उन्हे तत्काल अवगत कराया जाए। सीएम योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के 12 जनपद बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां पर युद्धस्तर पर राहत कार्य चल रहे हैं। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, एसएसबी की फ्लड यूनिट के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया गया है। इसी का परिणाम है कि बड़ी आबादी को सुरक्षित निकाला गया है। लखीमपुर खीरी में 38 बाढ़ चौकियां स्थापित की गयी हैं। इसके बाद सीएम योगी ने ग्राम सभा सोरिया के मजरा महादेव में ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। यहां पर सीएम योगी ने एनडीआरएफ की नाव में बैठकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों से विभिन्न जानकारी हासिल की।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां