स्वास्थ्य विभाग ने सीज किया चौधरी मेडिकेयर, नहीं था स्वास्थ्य विभाग से पंजीकृत 

Eros Times: जेवर स्वास्थ्य विभाग ने जेवर स्थित चौधरी मेडिकेयर को सीज कर दिया है। इस अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग से पंजीकरण नहीं था। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जैसलाल ने दी। उन्होंने बताया- शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ अस्पताल जाकर जांच की, जिसके बाद सीज करने की कार्रवाई की गयी।

गौरतलब है कि चौधरी मेडिकेयर में पिछले शुक्रवार को अस्पताल की छत पर हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर छह साल का एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया। उसे दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। जहां बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों को बच्चे के दोनों हाथों को काटने का फैसला लेना पड़ा।

बच्चे के पिता योगेश चौहान की शिकायत पर पुलिस ने चौधरी मेडिकेयर अस्पताल और विद्युत निगम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 338 (अपने कृत्य से मानव जीवन या किसी व्यक्ति को खतरे में डालना, गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है। 

जांच अधिकारी डा. जैसलाल ने बताया कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई जांच में पाया गया कि अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण ही नहीं था। उन्होंने बताया- अस्पताल को सीज कर दिया गया है। डा. जैसलाल के साथ जांच में शिकायत अधिकारी राकेश ठाकुर, जेवर के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (एचईओ) नवीन कुमार और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान