योगी आदित्यनाथ बने यूपी के 32वें मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में मौजूद 9 राज्यों के मुख्यमंत्री

लखनऊ: रविवार योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 32वें सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य और द‍िनेश शर्मा ने भी शपथ ली। कांशीराम स्मृति उपवन में हुए समारोह में नरेेंद्र मोदी, अमित शाह और लालकृष्ण अाडवाणी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। समारोह में 9 राज्यों के सीएम भी मौजूद रहे। मुलायम-अखिलेश यादव भी शपथ ग्रहण में पहुंचे। बता दें, 7 दिनों के सस्पेंस के बाद शनिवार को यूपी के सीएम के नाम का एलान हुआ था।
 
21 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ…
# योगी आदित्यनाथ के साथ 22 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली।
# इसमें श्रीकांत शर्मा, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण चौधरी, सुरेश खन्ना, सत्यदेव पचौरी, जयप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राजभर, स्वामी प्रसाद मौर्य, जयप्रकाश सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल नंदी, दारा सिंह चौहान, एसपी सिंह बघेल, धरमपाल सिंह, रमापति शास्त्री, बृजेश पाठक, राजेंद्र सिंह, मुकुल बिहारी, आशुतोष टंडन और रीता बहुगुणा शामिल हैं।
# रीता बहुगुणा कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुई थीं। उन्होंने लखनऊ कैंट सीट पर मुलायम की बहू अपर्णा यादव को हराया था।
 
सीएम की रेस में योगी अचानक निकले थे आगे
 
# बीजेपी के फायरब्रांड लीडर और हिंदू हार्डलाइनर इमेज वाले योगी आदित्यनाथ (44) को लखनऊ में विधायक दल ने अपना नेता चुना था। इस मीटिंग से दो घंटे पहले ही आदित्यनाथ सीएम पद की दौड़ में आगे निकले थे।
# बता दें, वे यूपी के पहले और उमा भारती के बाद देश में दूसरे भगवाधारी सीएम हैं। ऐसा भी पहली बार ही है, जब यूपी में दो-दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। इसके लिए केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को चुना गया है।
# बताया जा रहा है कि योगी कैबिनेट में पूर्व क्रिकेटर मोहसिन रजा भी शामिल हो सकते हैं। (पूरी खबर करने के लिए यहां क्लिक करें)
 
तय हुए दो डिप्टी सीएम…
#बीजेपी विधायक दल की मीटिंग खत्म होने के बाद पार्टी के सेंट्रल ऑब्जर्वर वेंकैया नायडू ने कहा, “विधायक दल की मीटिंग में सुरेश खन्ना ने आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा। दूसरों से भी पूछा गया कि क्या कोई किसी और के नाम का प्रस्ताव रखना चाहता है। लेकिन योगी का नाम सामने आते ही सभी ने खड़े होकर प्रस्ताव का समर्थन किया।”
# “योगी ने कहा कि यूपी बड़ा प्रदेश है, इसलिए मुझे दो सहयोगियों की जरूरत होगी। अमित शाह जी से बात करने के बाद पार्टी ने तय किया कि योगी जी को सहयोग देने के लिए केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।”
# बता दें कि चुनाव नतीजे आने के बाद राजनाथ सिंह से लेकर मनोज सिन्हा, केशव प्रसाद माैर्या और सिद्धार्थनाथ सिंह सीएम पद की दौड़ में थे। लेकिन सात दिन में सभी दौड़ से बाहर हो गए।
 
जीत के जश्न के नाम पर डिस्टर्बेंस बर्दाश्त नहीं होगा- योगी
# राज्यपाल से मुलाकात के बाद योगी ने सभी जिलों के SSP से कहा कि जीत के जश्न के नाम पर डिस्टर्बेंस और उत्पात किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
 
योगी आदित्यनाथ CM क्यों?
# पॉलिटिकल एक्सपर्ट श्रीधर अग्निहोत्री ने पत्रकारों से बातचीत में वो 10 कारण बताए, जिसकी वजह से योगी यूपी के सीएम बनाए गए।
1) कट्टर हिंदूवादी चेहरा हैं। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हैं।
2) मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए नेता हैं। राम मंदिर का मुद्दा उठाते रहे हैं।
3) 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जैसा पोलराइजेशन इस विधानसभा चुनाव में हुआ है, 2019 में भी हो सकता है।
4) इस चुनाव में वेस्ट यूपी से लेकर पूर्वांचल तक योगी आदित्यनाथ ने जमकर प्रचार किया। माना जा रहा है कि इससे बीजेपी को जीत में काफी फायदा हुआ।
5) बीजेपी को जो बहुमत मिला है, उसमें हिंदुत्व का एजेंडा ही कारगर रहा है।
6) आदित्यनाथ पर करप्शन का कोई आरोप नहीं है।
7) योगी की कोई लामबंदी नहीं है। उनके साथ गुटबंदी जैसी कोई चीज नहीं है।
8) पूर्वांचल में अच्छी पकड़ रखते हैं, जहां मोदी-राजनाथ-अमित शाह की सबसे ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं।
9) गोरखपुर से 5 बार सांसद रहे हैं। विधायिका का अनुभव है।
10) आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। इसलिए उनके नाम पर आसानी से मुहर लगी।
 
योगी आदित्यनाथ के लिए क्या होंगी चुनौतियां?
#डेवलपमेंट:केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे सुकन्या योजना, जनधन योजना और उज्ज्वला योजना को सही तरीके से लागू करना, ताकि इसका सही लाभ लोगों तक पहुंच सके।
# नौकरशाही:इस पर लगाम लगाना होगा। किसी तरह का कोई घपला न हो।
#हिंदुत्व की उम्मीदें:गोहत्या रोकने, हिंदुओं का पलायन रोकने और स्लॉटर हाउस बंद करने जैसी हिंदुत्व की उम्मीदों को लेकर उनके कामकाज पर नजर रहेगी।
#अल्पसंख्यकों का बुरा न हो:मुस्लिमों के मुद्दे पर भी योगी को ध्यान देना होगा, ताकि उन्हें ये न लगे कि उनका नुकसान हो रहा है। मुसलमान असुरक्ष‍ित महसूस न करें, इसका ध्यान भी रखना होगा।
# सबका साथ:अति पिछड़ा, दलित समेत सभी वर्ग को साथ लेकर चलने की चुनौतियां भी होंगी, क्योंकि अब वे पूरे प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।
योगी से कैसे हो सकती है दिक्कत?
# योगी को एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सपीरियंस नहीं है। ब्यूरोक्रेसी गुमराह कर सकती है। उनका वीएचपी से ताल्लुक है। मठ-मंदिर से आए हैं। उन पर साधु-संन्यासी हावी हो सकते हैं।
# उन पर ठाकुरवादी होने का आरोप लगता रहा है। अति पिछड़े और अन्य कास्ट के लोग नाराज हो सकते हैं। पार्टी के दूसरे नेताओं के सपोर्टर्स नाराज हो सकते हैं। गुटबाजी हो सकती है।
# वि‍वादि‍त बयानों को दोहराते हैं तो राजनीति‍क अव्यवस्था पैदा हो सकती है।
  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    गाजियाबाद का ‘चंडीगढ़’ बन रही वेव सिटी: चौड़ी सड़कें, हरियाली और स्मार्ट लाइफस्टाइल से बदल रही NCR की तस्वीर

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रही हाई-टेक टाउनशिप में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन स्पेस और स्मार्ट सुविधाओं पर जोर, घर खरीदारों और निवेशकों के बीच बढ़ रही चर्चा गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला