ईज़मायट्रिप बनी चेन्‍नई ब्लिट्ज़ की एसोसिएट स्‍पॉन्‍सर

 

ईज़मायट्रिप का ब्राण्‍ड लोगो टीम की ऑफिशियल यूनिफॉर्म, ट्रेनिंग किट्स, टीम के मार्केटिंग और कम्‍युनिकेशन प्‍लेटफॉर्म्‍स और इनडोर स्‍टेडियम सहित कई जगहों पर नजर आएगा

नई दिल्‍ली: भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवेल टेक प्‍लेटफॉर्म्‍स में से एक EaseMyTrip.com ने यह घोषणा की है कि वह प्राइम वॉलीबॉल लीग में एसपीपी ग्रुप के स्‍वामित्‍व वाली चेन्‍नई ब्लिट्ज़ का एसोसिएट स्‍पॉन्‍सर होगी। चेन्‍नई ब्लिट्ज़ टीम करिश्‍माई शहर चेन्‍नई की खेल भावनाओं का प्रतिनिधित्‍व करती है और यह भारत की इस प्रीमियर प्रोफेशनल मेन्‍स इनडोर वॉलीबॉल लीग में स्‍टेट-आधारित आठ टीमों में से एक है।

प्राइम वॉलीबॉल लीग आगामी प्रोफेशनल वॉलीबॉल लीग है और यह बेसलाइन वेंचर्स इंडिया प्रा. लि. की एक पहल है। यह लीग देश में खेलों के परिदृश्‍य को बदलना चाहती है और इसके लिए दुनिया के पाँचवे सबसे लोकप्रिय खेल को आने वाले समय में सबसे ज्‍यादा फॉलो किये जाने वाले खेलों की कतार में लाने के प्रयास कर रही है ।

इस सहयोग के तहत, टीम के जर्सी शॉर्ट्स में कंधे पर ईज़मायट्रिप का लोगो नजर आएगा, जोकि एसोसिएट स्‍पॉन्‍सरशिप का प्रतीक होगा। टीम की दूसरी एंगेजमेंट एक्टिविटीज और कमर्शियल कामों में भी ईज़मायट्रिप का ब्राण्‍ड लोगो दिखेगा, जैसे कि ऑफिशियल ट्रेनिंग किट्स और टीम के मार्केटिंग और कम्‍युनिकेशंस कोलेटरल्‍स और प्रॉपर्टीज, जैसे वेबसाइट और दूसरे ऑनलाइन ट्रैक्‍शन टूल्‍स। ईज़मायट्रिप का लोगो बैनर इनडोर स्‍टेडियम में भी होगा। इस भागीदारी के द्वारा ईज़मायट्रिप दस लाख से ज्‍यादा प्रशंसकों तक पहुँच बनाएगी।

इस प्रगति के बारे में ईज़मायट्रिप के सीईओ और सह-संस्‍थापक रिकांत पिट्टी ने कहा, “वॉलीबॉल नेट स्‍पोर्ट की जोश से भरी भावना दिखाता है। उत्‍साह से भरे दर्शक और नेट के इधर-उधर चलने वाला एक्‍शन भारत में वॉलीबॉल के हजारों प्रशंसकों का ध्‍यान खींचने की ताकत रखता है। हमें 2023 संस्‍करण में चेन्‍नई ब्लिट्ज़ टीम के साथ जुड़ने पर गर्व है और हम उनके साथ बने रहने की आशा करते हैं, जब वे येलो और ऑरेंज के शानदार रंगों में अपना जलवा बिखेरेंगे और लंबी रैलीज में खेलकर जीत हासिल करेंगे। इस साझेदारी से हमें प्रशंसकों की एक बड़ी संख्‍या के हमारी वेबसाइट पर आने और अपने ब्राण्‍ड की विजिबिलिटी बढ़ाने की आकांक्षा है और हमारा पक्‍का मानना है कि इसे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग देखेंगे।”

इस सहयोग से रोमांचित, चेन्‍नई ब्लिट्ज़ के सह-स्‍वामी विक्रांत रेड्डी ने कहा, “हमें अपने प्रायोजकों के साथ लंबे समय की भागीदारी की आशा है और इसे आगामी सीजनों के लिये बढ़ाया जा सकता है।”

चेन्‍नई ब्लिट्ज़ के को-ओनर पी.सी. हनिमि रेड्डी ने कहा, “हम इस सीजन में चेन्‍नई ब्लिट्ज़ के लिये ईज़मायट्रिप को एसोसिएट स्‍पॉन्‍सर के रूप में पाकर खुश हैं।”

इस साल येलो और ऑरेंज रंगों वाली इस टीम को ब्राजीलियन अटैकर रेनाटो मेंडीज और कैमरून के आउटसाइड हिटर मोयो ऑड्रान मिले हैं और इसमें भारतीय खिलाड़ी, जैसे कि जोबिन वर्गीस, रमन कुमार और तुषार लवारे पहले से ही हैं। टीम के कप्‍तान हैं नवीन राजा जैकब। टीम की कोचिंग और मेंटरिंग रुबेन एड्रियन वोलोचिन और जुआन जोस कोबुकी कर रहे हैं। इस सीजन में जब टीम खेलेगी, जब चेन्‍नई की निरंतर दृढ़ता पूरे चरम पर दिखेगी।

लीग के पहले सीजन में 8 टीमें कोच्चि में खेलेंगी और इसका प्रसारण अंग्रेजी, हिन्‍दी, तमिल, तेलुगू में सोनी सिक्‍स, सोनी टेन3, सोनी टेन4 और ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म सोनी लिव पर होगा।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 24 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला