YSS फाउंडेशन ने यमुना नदी पर अपना 99वां स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया

Eros Times: विश्व नदी दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था YSS फाउंडेशन ने यमुना नदी पर अपना 99वां स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में संस्था के स्वयंसेवकों के साथ-साथ दिल्ली और नोएडा के कई स्थानीय संस्था एवं लोगों ने हिस्सा लिया।स्वयंसेवकों ने यमुना नदी के किनारे से भारी मात्रा में कचरा और मलबा एकत्र कर जागरूकता फैलाने के लिए विश्व नदी दिवस बनाने का प्रयास किया। उन्होंने नदी में प्रदूषण फैलाने वाले कारकों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।इस अभियान के दौरान संस्था ने यमुना नदी के किनारे चित्रकला कार्यक्रम भी आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। YSS फाउंडेशन यमुना नदी की सफाई और संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। संस्था का मानना है कि यमुना नदी के स्वच्छ होने से दिल्ली और नोएडा के लोगों को स्वच्छ पानी और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।

इस अभियान के बारे में YSS फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता ने कहा, “हम यमुना नदी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम हर सप्ताह इस तरह के अभियान चलाते हैं ताकि लोगों को नदी की सफाई के लिए जागरूक किया जा सके।”

इस अभियान में हिस्सा लेने वाले स्वयंसेवकों के समूह वाईएसएस की ज्ञानशाला संचालक दीपक मिश्रा ने कहा कि यह बच्चों के लिए एक बहुत ही अच्छा अनुभव था। उन्होंने कहा कि वे इस तरह के अभियानों में आगे भी हिस्सा लेना चाहते हैं। जिससे बच्चों का मानसिक विकास एवं समाज में जिम्मेदारी का योगदान हो सके।

YSS फाउंडेशन के इस अभियान की कई लोगों ने सराहना की है। लोगों ने कहा कि यह अभियान यमुना नदी की सफाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग करने वाली संस्थाएं yss की ज्ञानशाला, अर्थ वारियर, परिवर्तन द चेंज, भोर ह्यूमैंली फाउंडेशन, एनएसएस आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, सचिन गुप्ता, सुरेन्द्र बिष्ट पार्वती बिष्ट डॉ सुनीता जेटली, दुर्गा प्रसाद दुबे, संदीप यादव, डिंपी राय, रेखांकित, पंकज झा, अतुल, सरिता अग्रवाल, प्रीति बजाज, रेणुका आदि लोग उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग