गाजीपुर करीमुद्दीनपुर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहराजपुर गांव निवासी अमरनाथ गोड़ पुत्र विरेंद्र गोड़ ठंडा की दुकान संचालित करता था दोपहर लगभग 3:00 बजे वह किसी काम से मोटर साइकिल से दुबियां मोड़ गया हुआ था उधर से वापस आते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के साथ मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष ने भीड़ को हटाते हुए शव को कब्जे में ले लिया।

इस मामले पर जानकारी देते हुए करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।






