बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

Eros Times: मनिहारी (गाजीपुर)। बिजली का करंट लगने से शादियाबाद थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादियाबाद थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव निवासी राकेश निषाद उर्फ सिंटू पुत्र स्व. बाढ़ू निषाद उम्र ( 23) सुबह लगभग 6.30 बजे के करीब खेत के तरफ गया हुआ था कि खंम्भे की छरकी में उतरे करेंट की जद में आने से झुलस गया।बगल मे जामुन के पेड़ पर जामुन खा रहे छोटे बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुन कर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने आनन-फानन में तार को पीटकर युवक से अलग किया और उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर गए

जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मौत के बाद परिजनों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हो गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। बचपन में पिता की मौत के बाद मां का भरोसा था राकेश।सेना में भर्ती के लिए प्रतिदिन युवकों के साथ सुबह ग्राउंड पर दौड़ लगाने जाता था।सेना भर्ती नहीं आने के कारण वह अपना

घर परिवार चलाने के लिए जौनपुर जिले में आईटीआई कालेज में संविदा पर नौकरी के लिए एक सप्ताह पहले इंटरव्यू देकर आया था।और उसे शनिवार को ही वहां ज्वाइन करना था।और वह शनिवार को जौनपुर जा भी रहा था। लेकिन कुछ मिनट लेट होने के कारण इसकी ट्रेन छूट गई ।तब यह कालेज को फोन से ट्रेन छूट जाने की सूचना दी तो कालेज से सोमवार को आने की बात कह कर घर‌ वापस जाने के लिए कहा गया।राकेश अपने घर वापस आ गया।सुबह जल्दी से खेती का काम निपटा कर जौनपुर जाने की तैयारी में था।पर काल बन कर खड़े उस तार के चपेट में आ कर झुलस गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग