दिल्ली:EROS TIMES:बाबासाहेब अम्बेडकर की सालगिरह यानि 14 अप्रैल से सरकार कैशबैक और इंसेंटिव योजना की सौगात देगी ,भारत सरकार भीम एप को पॉपुलर करने के लिए यूजर्स को कैशबैक ऑफर करने वाली है।
भीम एप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2016 में लॉन्च किया था। हालांकि, UPI को लोगों ने गूगल तेज, फोन पे और पेटीएम के बाद अपनाना या इस्तेमाल करना शुरू किया। इन प्लेटफॉर्म्स ने प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए यूजर्स को खूब कैशबैक ऑफर किए। भीम के कुल UPI ट्रांजैक्शंस के फरवरी शेयर में 5.75 प्रतिशत गिरावट हुई। अगस्त में यह 40.5 प्रतिशत पर था। यह आंकड़ें NPCI के लेटेस्ट डाटा पर आधारित हैं, जो देश की डिजिटल ट्रांजैक्शंस का ट्रैक रखती है।
पीएम मोदी ने लॉन्च के मौके पर कहा था, “चाहे वह स्मार्टफोन हो या 1,000-1,200 रुपये का फीचर फोन, भीम को इस्तेमाल किया जा सकता है। इंटरनेट कनेक्शन की कोई जरूरत नहीं है। किसी को केवल अंगूठे का इस्तेमाल करने की जरूरत है। एक समय था, जब निरक्षर को ‘अंगूठा छाप’ कहा जाता था। अब समय बदल गया है। अब आपका अंगूठा ही आपका बैंक है।”






