बिस्मिल के जीवन से प्रेरणा ले युवा

नोएडा:EROS TIMES: मंगलवार जून 2019, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आज अमर शहीद प रामप्रसाद बिस्मिल का 122 वा जन्मोत्सव एमिटी ऑडिटोरियम सेक्टर 44 नोएडा में सोल्लास मनाया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य महेन्द्र भाई ने यज्ञ करवा कर किया और राष्ट्र रक्षा का संकल्प आर्य युवकों ने लिया ।
समारोह अध्यक्ष केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल का जीवन भटके हुए हजारों युवाओं के लिये प्रेरणा का स्रोत है ।
रामप्रसाद बिस्मिल और उनके सखा अशफाक उल्ला खा ने अंग्रेजी हकुमत को हिला दिया और क्रांतिकारी आंदोलन की शुरूआत की ।
बिस्मिल महर्षि दयानंद सरस्वती के अनुगामी थे और आर्य समाज से प्रेरणा लेकर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े । बिस्मिल ने फांसी से पहले गीत लिखा था “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है” जो आज हर व्यक्ति की जुबान पर है बिस्मिल लेखक, साहित्यकार, शायर भी थे उन्होंने 11 पुस्तकें लिखी उनकी फांसी से 3 दिन पहले दिल को हिला देने वाली आत्म कथा सभी को पढ़नी चाहिए ।
बिस्मिल में राष्ट्र भक्ति का जज़्बा भरा हुआ था, उनका जीवन युवाओं के लिए प्रकाश पुंज का कार्य सदियों तक करता रहेगा ।
आचार्य गवेन्दर शास्त्री ने आह्वान किया कि शहीद किसी कोम या जात पात का नहीं होता वह तो पूरे राष्ट्र का होता है । जिन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वस्व होम कर दिया उन्हें सदैव स्मरण रखना चाहिए ।
आचार्य भानुप्रताप शास्त्री ने ओजस्वी गीतों से नया उत्साह दिया व प्रवीन आर्या के मधुर भजनों पर सभी झूम उठे ।
कुशल संचालन योगेंद्र शास्त्री व सौरभ गुप्ता ने किया ।
कृष्ण लाल राणा, एस सी ग्रोवर, विवेक अग्निहोत्री, तिरलोक शास्त्री,यज्ञ वीर चौहान,प्रदीप आर्य,अरुण आर्य ,शिवम मिश्रा आदि उपस्थित थे ।
ऋषि लंगर के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ ।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग