EROS TIMES: डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर से स्थाई लोक अदालत गौतम बुद्ध नगर में पेशकार आशुलिपिक एवं चपरासी के पद पर मानदेय के आधार पर होगी नियुक्ति इच्छुक पात्र अभ्यर्थी आगामी 6 मई तक कर सकते हैं आवेदन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर अवनीश सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थाई लोक अदालत गौतम बुद्ध नगर में एक पेशकार एक आशुलिपिक एवं एक चपरासी के पद पर मानदेय के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने पात्रता के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालयों से सेवानिवृत्त कर्मचारी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पेशकार एवं आशुलिपिक को मानदेय के रूप में ₹9000 प्रति माह तथा चपरासी को ₹7000 प्रतिमाह दिए जाएंगे एवं उक्त पदों पर नियुक्ति अधिकतम 2 वर्षों के लिए अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने( जो भी पहले हो) तक के लिए की जाएगी। उन्होंने आवेदन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर भरकर प्रमाण पत्रों की अभिप्रमाणित छायाप्रतियों सहित कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर सूरजपुर ग्रेटर नोएडा जनपद गौतम बुद्ध नगर के कार्यालय में कार्य दिवस में उपस्थित होकर या पंजीयन डाक से आगामी 6 मई 2023 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप जनपद न्यायालय गौतम बुद्ध नगर की वेबसाइट से डाउनलोड अथवा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर से प्राप्त किया जा सकता है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।






