Eros Times: नोएडा। चुनाव कार्यालय सेक्टर 45 पर फोनरवा चुनाव के संबंध में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक श्री आर पी शर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उसमे दैनिक प्रचार आदि की रिपोर्ट ली गई जिसमे पाया गया कि ज्यादातर आरडब्ल्यूए सदस्यो का हमे भरपूर समर्थन मिल रहा है, बस हमें धीरे 2 बढ़ते हुए आगे जाना है।
आर पी शर्मा ने कहा कि हमे अभी और मेहनत की जरूरत है। इसलिए चुनाव में ढील नही छोड़नी है। चारो तरफ से भरपूर आरडब्ल्यूए सदस्यों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसलिए हमें अपना लक्ष्य 200 से भटकना नहीं है। आगे के कार्यक्रम के बारे में गहन मंत्रना हुई।
पवन यादव ने बताया कि आज की बैठक में योगेंद्र शर्मा, के के जैन, अशोक मिश्रा, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, अंजना भागी, सुशील यादव, कोशिंदर यादव, सुशील शर्मा, प्रदीप मिश्रा, उमा शंकर शर्मा, प्रदीप वोहरा, सुमित कश्यप, एन के सोलंकी, श्याम सिंह, टी सी गौड़ा आदि ने भाग लिया तथा तय कि सभी से मिलजुल कर भाईचारा बढ़ाते हुए, अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहना हैं।






