Eros Times: सुप्रसिद्ध योगाचार्य सचिन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग फॉर वर्ड कार्यक्रम कराया गया, दुनिया भर के विभिन्न देशों से जुड़कर लोगों ने योग का आनंद लिया और फिट रहने के गुर सीखे।
योगी सचिन ने वैदिक मंत्रोच्चारण से आरंभ कराया, ग्रीवा चालन स्कंध संचालन एवं विभिन्न प्रकार की आसन कराएं और उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया, अनेक प्रकार के प्राणायाम करना सिखाया और उनको कर के रोगों से कैसे बचा जा सकता है यह भी बताया। सभी को ध्यान की गहराई में ले जाकर मानसिक शांति की अनुभूति कराई जिससे सभी आनंदित हुए और प्रण लिया अब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पर्व के बाद से योग को प्रतिदिन सबसे अहम दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।






