ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 07 जनवरी 2019 को ग्राम डेरीन गूजरान व जगनपुर अफजलपुर में ग्रामीणों के सवालों का जबाव देते हुए कहे।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे बताया कि ’’प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में पडने वाले गांवों की सफाई व्यवस्था को ओर अधिक बेहतर बनाने के लिए सफाई कर्मियों की संख्या बढायी जा रही तथा सफाई उपकरण भी खरीदे जा रहे है, जिसके लिए टैंडर भी हो चुके है।
मेरे द्वारा भी माह में तकरीबन 02 बार ग्रामीण विकास को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता और समीक्षा होती है।’’
07 जनवरी 2019 को लगभग 81 लाख रूपये की धनराशि से डेरीन गूजरान व जगनपुर अफजलपुर में विकास कार्यों का शुभारम्भ कराया गया, जिसमें डेरीन गूजरान गांव की अंशु नागर व जगनपुर अफजलपुर के बुजुर्ग अजयपाल सिंह आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के साथ विकास कार्यों का शुभारम्भ कराया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय भाटी, मंडलाध्यक्ष दिनेश भाटी, नीरज शर्मा, राम सिंह नेता , राजबाला देवी, बलराज सिंह, श्रीनिवास प्रधान, अखिलेश नागर, सुन्दर नागर, नौरंग, पंकज बीडीसी व विक्रम भाटी आदि लोग मौजूद रहे।






