यमला पगला दीवाना फिर से का गाना ‘रफ्ता रफ्ता’ रिलीज

दिल्ली:EROS TIMES: बहुत जल्द रिलीज होने वाली एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ अपने नवीनतम पेप्पी गीत ‘रफ्ता रफ्ता’ आजकल जबरदस्त चर्चा में है।
इस गाने के मुरीद लाखों लोग हो चुके हैं। इसी गीत को लॉन्च करने एवं फिल्म का प्रमोशन करने के मकसद से फिल्म के प्रमुख सितारे धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और कृति खरबंद दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस स्थित मल्टीप्लेक्स पीवीआर प्लाजा पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया के साथ जमकर बातचीत की।

बता दें कि ‘यमला पगला दीवाना फिर’ से का यह नया गाना ‘रफ्ता-रफ्ता’ धर्मेंद्र और रेखा की फिल्म ‘कहानी किस्मत की’ के सुपरहिट गीत ‘राफ्ता-राफ्ता’ का रीक्रिएटेड वर्जन है।
इस गाने के शुरुआत में सलमान और धर्मेंद्र से होती है और फिर सोनाक्षी सिन्हा और रेखा का ग्लैमरस अवतार आता है। गाने के बीच मे शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आते हैं, जो अपना पॉपुलर डायलॉग ‘खामोश’ बोलते हैं। इसके बाद लास्ट में सनी देओल और बॉबी देओल भी आते हैं और उसके बाद सभी एक साथ डांस करते हैं।
इस गाने को सोशल मीडिया पर लाखों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं।

इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए धर्मेंद्र ने कहा, ‘इस बार हम अपनी फिल्म के तीसरे पार्ट के साथ आए हैं और यह फुल मनोरंजक फिल्म है। इस फिल्म को बनाते समय हमने अपने दिमाग में सभी जरूरी और मनोरंजक तत्वों को रखा है और इस प्रोजेक्ट को हर किसी के लायक बनाने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश की है।

जबकि, बॉबी देओल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘हमारा परिवार शूटिंग के दौरान ज्यादातर समय आपस में साझा करते हैं। हमने वास्तव में गीत की शूटिंग के दौरान बहुत आनंद लिया। खासकर, सलमान, रेखा और सोनाक्षी के साथ शूटिंग करना बेहद मजेदार अनुभव रहा। हम अपनी इस फिल्म के लिए वास्तव में बहुत उत्साहित हैं और प्रतिक्रिया के लिए तैयार भी हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ ‘यमला पगला दीवाना’ सीरीज की तीसरी किस्त है, जिसे नवनीत सिंह ने निर्देशित किया है और यह कामायनी पुणिया शर्मा और आरुषि मल्होत्रा द्वारा निर्मित है। सनी साउंड प्राइवेट लि., इंटरकट एंटरटेनमेंट एवं पेन इंडिया लिमिटेड के बैनर तले विशेष रूप से प्रदर्शित यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग