Eros Times: योग साधना केंद्र सेक्टर 56, 21 जून 2023 को विश्व योग दिवस अपने 100 साधक साधिकाओं के साथ मनाने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी हॉल सेक्टर 56 में किया जाएगा। जीएस अवाना (डिप्टी कमिश्नर, दिल्ली पुलिस, सेवानिवृत्त) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होंगें।
यह योग साधना केंद्र आरडब्लूए सेक्टर 56 के सहयोग से श्री सी पी सिंह (योगाचार्य) एवं श्रीमति कुशल (योगाचार्या) के नेतृत्व में 26 जनवरी 2017 से निरंतर जनमानस को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। यहां आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि की शिक्षा दी जा रही है। हर शनिवार को ध्यान की विशेष साधना की जाती है जिसमें सभी साधक बड़ी रुचि के साथ भाग लेते हैं। लगातार कई साधक इस केंद्र से जुड़कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण पा रहे हैं। डायबिटीज, डिप्रेशन, सर्वाइकल, स्कैंडलाइस जैसे आज के समय की आम बन चुकी बीमारियों पर यहां के साधक योग की सहायता से विजय प्राप्त कर रहे हैं और प्रभु की दी हुई जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। केंद्र की एक साधिका, श्रीमति आशिमा मुखर्जी जो कैंसर जैसी घातक बीमारी से ग्रस्त थी, योग के कारण आज पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। वे योग दिवस के कार्यक्रम में एक भजन भी प्रस्तुत करने वाली हैं।

समाज के सभी वर्ग के लोग, स्त्री व पुरुष बिना किसी भेदभाव के, साथ में मिलकर इस निशुल्क योग कक्षा का लाभ उठाते हैं। कक्षा में प्रतिदिन लगभग 60 से 70 साधक – साधिकाएं भाग लेते हैं। केंद्र का माहौल बिल्कुल एक परिवार की तरह है। योग केंद्र पर एक सुंदर योग वाटिका भी बनी हुई है ताकि साधक प्रकृति की गोद में योग साधना कर सकें।
केंद्र को सुचारू रूप से चलाने में आरडब्लूए सेक्टर 56 के अध्यक्ष संजय मावी, महासचिव के बंसल, सीनियर उपाध्यक्ष हरीश जोग्रान, संयुक्त सचिव श्रीमति सुनीता सिंह, श्रीमति अलका सूद, हरीश सब्रवाल, विक्रम चतुर्वेदी आदि का सहयोग प्रशंसनीय है। केंद्र के कार्यकर्ता के तौर पर देवकीनंदन,विवेक सान्याल, दीपक अग्रवाल, राजेश सिंह अशोक गोयल, श्रीमति पुष्पा, श्रीमति रेनू सिन्हा, श्रीमति गीता गोयल, श्रीमती पूजा अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है और सभी कक्षा के कार्य को काफी अच्छे से संभाल रहे हैं






