नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस पर
उक्त पौधारोपण सेक्टर-48 के सी ब्लाॅक के पार्क में किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सही रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना चाहिए। अधिक पौधे लगाने से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर आज पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश में पौधारोपण कर रहे है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर आयोजित किया जाता रहे। नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी ने कहा कि नोएडा जैसे शहर में पर्यावरण का सुतलन बनाये रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम के साथ-साथ बड़े पैमाने पर पौधे लगाने की जरूरत है। इस मौके पर नोएडा महानगर के प्रभारी बीर सिंह यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रेशपाल अवाना, सेक्टर-48 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश भाटी, ओपी यादव, राजेश अवाना, राजीव चौधरी, गिरीश कपूर, सुरेंद्र सिंह, हिमांशु, अशोक चौधरी, प्रभाकर आर्य, नैपाल भाटी, सी. प्रसाद, दिनेश खारी, अमरजीत सिंह, डीपी गर्ग, डा. ललित कुमार, जगदीश अवाना, मंजू, धर्मेद्र चैहान, जगत सिंह, कर्नल चौहान, ओमवीर भाटी, जीसी शर्मा, अनिल चौधरी, पीएस सिन्हा व तपसीराम भाटी सहित सेक्टर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र
नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…






