उन्नति संस्था स्थापना दिवस पर महिलाओ को उन्नति अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया

Eros Times: महिला उन्नति संस्था स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम मे  विभिन्न क्षेत्रो मे महिला उन्नति का प्रतीक बनकर सामने आयी महिलाओ को महिला उन्नति अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।जिसमे समाज में उत्कर्ष कार्यों को कर रही संस्थाओ में से गौतम बुड्ढ नगर विकास समिति की अध्यक्ष एवं संस्थापक ईएमसीटी रश्मि पांडेय, सदस्य नीलम यादव, गरिमा श्रीवास्तव ने यह सम्मान ग्रहण किया। यह सम्मान लगातार किए जा रहे सेवा भाव और ज़िले में सामाजिक समस्याओं को लगातार उठाते हुए उनके समाधान पर कार्य करते हुए समाज निर्माण में अग्रिम भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।  

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि आने वाला कल महिलाओ का है। आज महिलायें खेल के मैदानो से लेकर बार्डर पर देश की सुरक्षा कर रही है। फिर चाहे चिकित्सा का क्षेत्र हो या शिक्षा का अध्यात्म का क्षेत्र हो प्रशासनिक, हर क्षेत्र मे महिलायें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका मे आगे आ रही है। सरकार द्वारा महिलाओ को 33% आरक्षण दिये जाने के बाद महिलायें अब राजनीति मे भी बढचढकर हिस्सा ले सकेंगी। 

डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने कहा कि आज की महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है वो समय गया जब महिलाओ को अबला कमजोर समझा जाता था उसने अब खुद की शक्ति और क्षमताओ को पहचानना शुरू कर दिया है। 

समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि किसी भी समाज का विकास समाज मे महिलाओ की भागीदारी पर निर्भर करता है, अपनी परंपरा संस्कृति घर परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए भी जो महिलायें समाज के विकास हेतु प्रशंसनीय कार्य कर रही है वो एक प्रेरक है। इस अवसर पर संगठन की मुख्य संरक्षक इन्दू गोयल ने सम्मानित हुई सभी नारी शक्ति को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आप समाज का गौरव है महिलाओ के लिए प्रेरणा है अपनी उपलब्धियों अनुभवों को नई पीढ़ी के साथ शेयर करें ताकि वह आपसे प्रेरणा लेकर जीवन मे आगे बढे।

इस अवसर पर समाज के विकास मे महत्वपूर्ण योगदान देने वाली वरिष्ठ समाज सेविका राजेश्वरी त्यागराजन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से (रूबी मिश्रा पुत्रवधु-पद्मविभूषित पंडित बिरजू महाराज), मिस इंडिया 2022 डा कर्णिका तिवारी, अनीता नागर खेल अधिकारी, पूनम तिवारी कार्यक्रम अधिकारी, रीता यादव SHO साइबर क्राइम, पहलवान बबीता नागर, इंटरमीडिएट टापर प्रिया,दीपा भाटी PCS सहित पर्यावरण साहित्य चिकित्सा उद्यमिता नृत्य संगीत हस्तकला आदि क्षेत्र मे प्रेरक कार्य कर रही महिलाओ को महिला उन्नति अवार्ड देकर सम्मानित किया गया साथ ही महिला उत्थान के लिए कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों को भी सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर DDEO आशीष कुमार सिंह, संस्थापक डा राहुल वर्मा, श्रीराजन शारदा, महासचिव अनिल भाटी एवं अन्य आदि सदस्य उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग