नोएडा:EROS TIMES: समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव को गुलदस्ता देकर और मिठाई खिलाकर अध्यक्ष बनने की मुबारकबाद दीं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी मैं ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को जोड़ो और समाजवादी पार्टी के हाथ मजबूत करो। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से व्यापारी समाज विचलित हैं एवं व्यापारी समाज ने हमेशा सपा को मजबूती प्रदान की है। व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ आश्वासन दिया कि हम समाजवादी पार्टी मंे ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को जोड़ेंगे और समाजवादी पार्टी के हाथ मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एक अकेली ऐसी पार्टी हैं जिसकी कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। इस मौके पर बाबूलाल बंसल, मनोज गोयल, राकेश सिंगला, ऋषि गुप्ता, सुशील सिंगल आदि व्यापारियों के अलावा नोएडा विधानसभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ओमपाल राणा ने स्वागत किया।






