Eros Times: गाज़ीपुर वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर एक बार फिर टेलर बना जानलेवा मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी को मारा टक्कर पत्नी की मौत पति गंभीर रूप से घायल।
मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव के पास फ़ोर लेंन मार्ग पर मऊ की तरफ से आ रहे बाइक सवार पति पत्नी को पीछे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टेलर ने अनिंत्रित होकर धक्का मार दिया ।जिससे मरदह निवासी इंदु गुप्ता उम्र 32 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी गम्भीर रूप से घायल रविंद्र गुप्ता उम्र 35 वर्ष को इलाज हेतु मऊ स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । दुर्घटना के बाद टेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।






