हम कृषि के विभिन्न पहलुओं पर आपसी सहयोग से मिलकर कार्य करने की संभावनाओं पर विचार करेगें- डा. बलविंदर शुक्ला

नेपाल के कृषि और पशुधन विकास मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल ने किया एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता, पोस्टहार्वेस्ट तकनीकी और पोस्टहार्वेस्ट शोध के संर्दभ में जानकारी प्राप्त करने के लिए नेपाल के कृषि और पशुधन विकास मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल सहित वैज्ञानिकों के 27 सदस्यों ने कृषि और पशुधन विकास मंत्रालय के हॉर्टीकल्चर विशेषज्ञ पुरूपोत्तम पी खाटीवाडा के नेतृत्व में आज एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती और एमिटी फूड एंड एग्रीकल्चर फांउडेशन की महानिदेशक डा नूतन कौशिक ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। विदित हो कि नेपाल के कृषि और पशुधन मंत्रालय द्वारा उत्पादकता बढ़ाने और कटाई के उपरांत नुकसान को कम करने के उददेश्य से नेपाल के तीन बड़े शहरों में के आस पास ‘फल और सब्जियों के मूल्य श्रृंखला विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है इसी परियोजना के अंर्तगत भारत के संस्थानों में शैक्षित दौरे का आयोजन कर कृषि तकनीशियन कृषि उत्पादन, पोस्टहार्वेस्ट प्रबंधन और बाजार संबधित प्रणाली को सीखते है। एमिटी में उनका दौरा हमारे वैज्ञानिको से जानकारी हासिल करना था।
नेपाल के कृषि और पशुधन विकास मंत्रालय के हॉर्टीकल्चर विशेषज्ञ ने कृषि और पशुधन विकास मंत्रालय .- यूएनडीपी कार्यक्रम पर जानकारी देते हुए कहा कि नेपाल में  खेत की फसल की तुलना में फल स्ब्जियों की फसल को उच्च मूल्य की वस्तु माना जाता है। पिछले दशकों में फल और सब्जियों के कुल उत्पादन और उत्पादकता के मामले में एक अच्छी प्रगति हासिल की गई है लेकिन फिर भी इन फसलों के क्षेत्र और उत्पादकता दोनो में वृद्वि की गुजांइश है। उत्पादन क्षमता की तुलना में इन फल और सब्जियों की विपणन मात्रा अभी भी कम है। उन्होने कहा कि कटाई से पूर्व और कटाई के उपरांत भी प्रथाओं के सीमीत ज्ञान और उपयुक्त भंडारण सुविधा की कमी के कारण कटाई के बाद नुकसान में योगदान करते है। इस यात्रा के माध्यम से हमारा लक्ष्य उत्पादकता में वृद्धि करना, कटाई के बाद नुकसान कम करना और उत्पादकताओं की सहाकारी समितियों को संगठित करके बाजार से जुड़ाव को मजबूत करना आदि सीखना है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को लाभ हो सके।

एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें इतने बड़े प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हिस्सा ले रहे है। हम कृषि के विभिन्न पहलुओं पर आपसी सहयोग से मिलकर कार्य करने की संभावनाओं पर विचार करेगें जिसमें शोध और नवाचार पर हमारा ध्यान अधिक केन्द्रीत होगा। वर्तमान में बढ़ रही आबादी की मांग को पूरा करने और खाद्य सुरक्षा के लिए कृषि क्षेत्र की चुनौतीयों से निपटना आवश्यक है।

एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने कहा कि भारत और नेपाल के मध्य बरसों से प्रगाढ़ संबंध रहा है और कृषि क्षेत्र में संयुक्त कार्य इस संबंध को और भी मजबूती प्रदान करेगा। यह दोनो संस्थानों के लिए एक बृहद अवसर है जहां एक दूसरे का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होनें एमिटी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की जा रही शोध ओर नवाचार की जानकारी प्रदान की।

एमिटी फूड एंड एग्रीकल्चर फांउडेशन की महानिदेशक डा नूतन कौशिक ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना के दौरान बागवानी भी उन कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में शामिल रहा जो निरंतर विकास करता रहा। उन्हाने फसलों, फल और सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए कटाई के उपरांत अपनाई जा रही तकनीकी और नवीनतम तकनीकीयों की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय पोस्टहार्वेस्ट (कटाई के उपरांत नुकसान कम करने) प्रयोगशालाओं और कृषि क्षेत्र सुविधाओं का दौरा किया। कार्यक्रम में नेपाल के कृषि और पशुधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ कृषि अर्थशास्त्री  यादव पद्योती और वैल्यु चेन डेवलपमेंट के नेशनल प्रोजेक्ट मैनेजर शिवा के श्रेष्ठा ने अपने विचार रखे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग