हम राहुल गांधी के संघर्षों में साथ खड़े हैं – रामकुमार तंवर

EROS TIMES: नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के निर्देशानुसार “डिसक्वालीफाई डेमोक्रेसी” प्रेस वार्ता का आयोजन नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में किया गया। कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है हम सबके नेता राहुल गांधी की संसद से उनकी सदस्यता खत्म करवा कर उनको आवास से निकलवाने का नोटिस थमा कर डराना चाह रही है लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ता अपने घर को राहुल गांधी को देने के लिए तैयार हैं और हम राहुल गांधी के संघर्षों में साथ खड़े हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुकेश यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वायनाड से सांसद राहुल गांधी को देश के गंभीर मुद्दों पर संसद में सवाल पूछने का खामियाजा सदस्यता गंवा के करना पड़ रहा है जो डिसक्वालीफाई डेमोक्रेसी को दर्शाता है संसद में राहुल गांधी सरकार से सवाल पूछने पर यह कृत्य किया जा रहा है

हम अपने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार शहर शहर गांव गांव सरकार से 5 सवाल पूछते हैं –

पहला सवाल देश के उद्योगपति गौतम अडानी के साथ प्रधानमंत्री मोदी का क्या रिश्ता है और यह क्या कहलाता है

दूसरा सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि मारीशस से गौतम अडानी के कंपनी में 20000 करोड रुपए किसके हैं

तीसरा सवाल पूछते हुए कहा कि भारत देश के प्रधानमंत्री कितनी बार विदेश यात्रा में गौतम अडानी को साथ लेकर गए

चौथा सवाल पूछते हुए कहा की विदेशों में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी कितने ठेके के गौतम अडानी को दिलवाए

पाँचवा सवाल ईपीएफडी से अदानी के शेयर खरीद कर कर्मचारियों के भविष्य को अंधकार में डालने के क्या कारण हैl

यूपी पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष  फिरे सिंह नागर ने प्रेस के लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से आदरणीय  राहुल गांधी जी के पूछे गए सवालों से बच रही है और मुद्दों को भटकाने के लिए डिसक्वालीफाई डेमोक्रेसी का इस्तेमाल कर रही है सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़े हैं और सरकार से प्रश्न पूछते रहेंगे।

रामकुमार तंवर ने कहा कि अगले कार्यक्रम में हम सब नोएडा के कांग्रेश जन शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा जिसका मुख्य विषय होगा कि जो सरकार नहीं बता रही है उसे महामहिम द्वारा हमें जानकारी दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाए।

प्रेस वार्ता के दौरान नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर प्रदेश सचिव मुकेश यादव यूपी पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष फिरे सिंह नागर पीसीसी सदस्य एवं कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी पीसीसी सदस्य सोनू प्रधान शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र चौधरी कोष अध्यक्ष रामकुमार शर्मा महासचिव राजकुमार प्रथम अरुण गुर्जर हरेन्द्र शर्मा विकास तंवर दल सचिन तंवर अवनिश तंवर नीतेश चौधरी शिवम अभिषेक तंवर आदि लोग उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग