अमेजॉन कम्पनी से ऑनलाईन डिलीवरी ऑर्डर का सामान चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा, फर्जी आई0डी0 बनाकर अमेजॉन कम्पनी से ऑनलाईन डिलीवरी ऑर्डर का सामान चोरी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Eros Times: थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, बीट पुलिसिंग व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से खोडा तिराहा सेक्टर-57, नोएडा से फर्जी आई0डी0 बनाकर अमेजॉन कम्पनी से ऑनलाईन डिलीवरी ऑर्डर का सामान चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त अमन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से ऑर्डर का समान एक ब्लूटूथ ईयरफोन वन प्लस कम्पनी का बरामद किया गया है। अभियुक्त अमन सिंह ने पूछताछ पर बताया कि वह वर्ष 2021 में अमेजॉन कम्पनी में नौकरी करता था, वहां कम्पनी वालों ने उसे डिलीवरी के लिये कम पार्सल देकर ज्यादा बता दिये थे जिसका उसे हर्जाना भरना पड़ा था तब उसने वहां से नौकरी छोड़ दी थी। उसी की कॉलोनी में रहने वाले पवन पुत्र संतोष ने रेपिड मोटरसाइकिल चलाने के लिये आईडी बनवायी थी, आईडी के लिये पवन ने इसे अपना ड्राईविंग लाईसंन्स, पैन कार्ड व आधार कार्ड दिये थे। लगभग एक वर्ष पहले अभियुक्त अमन ने पवन की आईडी बना दी थी तथा बाद में अभियुक्त ने धोखाधड़ी से बिना पवन को बताये पवन के नाम से अमेजॉन में डिलेवरी बॉय के लिये नौकरी के लिये एप्लाई कर दिया और पवन नाम से ड्राईविंग लाईसंन्स, पैन कार्ड लगा दिये। पवन के नाम की फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर जब वेरीफेकेशन हुआ तो अभियुक्त ने अपने घर की वेरीफेकेशन करा दी और अपने घर का बिजली का बिल दे दिया था। दिनांक 07.05.2022 को अभियुक्त ने अमेजॉन से डिलिवर करने के लिये 8 आर्डर लिये थे जिनमें केबिल, वनप्लस नोड मोबाइल-2, कैमरा, वन प्लस ब्लू टूथ, 1 ब्लू टूथ बोट, 1 एप्पल आईफोन व एक ओले क्रिम प्राप्त किये थे जिनमें केबिल, कैमरा, ब्लू टूथ बोट, डिलीवर कर दिये थे तथा शेष सामान अभियुक्त केे पास था जिसमें ओले क्रिम घर इस्तेमाल कर लिया तथा 3 मोबाइल फोन इसने तभी ओएलएक्स पर डालकर बेच दिये। डिलीवरी के मोबाइल के पैसे इसने खर्च कर लिये और वन प्लस की ब्लूटूथ ईअर फोन स्वंय इस्तेमाल कर रहा था।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग