EROS TIMES:नोएडा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में सेक्टर 116 स्थित जिला कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विष्णु शर्मा को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया।
इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कहा कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जो भी कार्यक्रम दिए गए हैं उन सभी कार्यक्रमों को हम सभी जिला एवं मंडल के सदस्य मिलकर सहयोग से सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे जिसमें सभी जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुक्तानंद प्रधान और घनश्याम यादव जिला मंत्री सर्वेश कुमार सिंह विजय अवाना अनिल मास्टर जिला कार्यकारिणी सदस्य भगवत दयाल शर्मा विष्णू शर्मा विकास भाटी अशोक यादव किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेश चौहान शक्ति सिंह गुर्जर गजराज भारद्वाज प्रमोद कुमार प्रदीप शर्मा मंडल महामंत्री बलवंत सिंह बबलू यादव मुकेश शर्मा आदेश नंबरदार विशाल चौहान रविन्द्र यादव सहित किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।






