हिंसा से किसी समस्या का सामाधान नहीं होगा, दिल्लीवासी कृपया शांति बनाए रखें – अरविंद केजरीवाल

दिल्ली:EROS TIMES: दिल्ली में फैली हिंसा को रोकने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पूरी तरह एक्शन मूड में रहें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ने सभी विधायकों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार सुबह आवास पर बैठक की। जिसमें शांति स्थापित करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। फिर दोपहर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक करने पहुंचे, जहां उप राज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली पुलिस कमीश्नर व सभी दलों के नेता थें। यहां सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अतिरिक्त फोर्स तैनात करने व पुलिस को कार्रवाई के लिए इजाजत देने की बात की। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ राजघाट पहुंचे। जहां सभी ने दिल्ली में शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद सीएम व अन्य मंत्री विभिन्न अस्पतालों में जाकर घायल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों तथा आम नागरिकों से मिलें। उन्होंने घायलों के इलाज के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल बुराड़ी में हिंसा में शहीद हुए पुलिस कर्मी रतनलाल के बुराड़ी स्थित घर पहुंचे। जहां पार्थिव शरीर को श्रद्धांजली दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिए।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों से हाथ जोड़ कर हिंसा रोकने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा से किसी का कोई फायदा नहीं होने वाला है। हर मसले का समाधान शांति पूर्वक बातचीत से ही निकलेगा।

दिल्ली में खराब हो रही कानून-व्यवस्था चिंता का विषय, सभी लोगों से हाथ जोड़ कर शांति बनाए रखने की अपील – अरविंद केजरीवाल

मंगलवार सुबह अपने आवास पर अधिकारियों व विधायकों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में जो हालात हैं, खासकर पूर्वी दिल्ली में कानून व्यवस्था खराब होती जा रही है। यह हमारे और सभी दिल्ली वासियों के लिए चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सभी लोगों से हाथ जोड़ कर शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिसके जो भी मामले हैं, सभी मसलों का शांति पूर्वक बैठक कर समाधान हो सकता है।
हिंसा से किसी का कोई सामाधान नहीं निकलने वाला है। न इस तरफ का सामाधान निकलेगा और न उस तरफ का सामाधान निकलेगा। इस हिंसक प्रदर्शन में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसके अलावा कुछ नागरिकों की भी मौत हुई है।
जिनकी भी मौत हुई है, चाहे वो पुलिसकर्मी हैं या आम नागरिक हैं, वे सभी लोग हमारे अपने ही हैं। हमारे ही दिल्ली के लोग हैं। हमारे ही देश के लोग हैं। हिंसा बढ़ती है, तो कल किसी का भी नंबर आ सकता है। जिनकी मौत हो गई है, वह भी किसी न किसी परिवार का सदस्य हैं।
यह अच्छी स्थिति नहीं है। जिनके घर जल गए हैं, जिन लोगों की दुकानें लुट गई है, जिन लोगों की गाड़ियां व मोटर साइकिल जल गई, यह अच्छी स्थिति नहीं है। इसमें सभी लोगों का नुकसान हो रहा है। आज किसी का हो रहा है, तो कल को किसी और का होगा।
अस्पतालों को मुस्तैद रहने और डीएम को मुनादी व शांति मार्च निकालने के आदेश- अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंसा को रोकने को लेकर विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में आम आदमी पार्टी के साथ भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बैठक में हिंसक प्रदर्शन से दिल्ली के प्रभावित क्षेत्रों के सभी विधायकों को बुलाया गया था। बैठक में सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी अस्पतालों को हमेशा मुस्तैद रहने का आदेश दिया है।
अस्पताल में आने वाले घायलों का तुरंत अच्छे से अच्छा इलाज करने का आदेश दिया है। अग्नि शमन विभाग को स्थानीय पुलिस के साथ सामंजस्य बना कर प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में शामिल सभी विधायकों की एक समान्य शिकायत यह थी कि प्रभावित इलाकों में पुलिस की संख्या बहुत कम है।
पुलिस के पास कार्रवाई करने की शक्ति नहीं है। स्थानीय स्तर पर विधायकों ने भी पुलिस से बात की है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें उपर से लाठी चार्ज करने या हवाई फायरिंग करने का आदेश नहीं मिलेंगे, तब तक वो कोई कार्रवाई नहीं कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली बाॅर्डर से जो विधायक हैं, उनका कहना है कि बाहर भी बहुत सारे लोग आ रहे हैं। इसलिए उन बाॅर्डर को भी सील करने की जरूरत है।
जिन लोगों पर शक हो, उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की जरूरत है। हमने जिलाधिकारी और एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वो क्षेत्र में मुनादी कराएं। स्थानीय पुलिस के साथ शांति मार्च निकाल कर सभी से शांति बनाए रखने की अपील करें। सभी लोगों को बुला कर स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठक करें और उसमें विधायक भी मौजूद हों। जो भी प्रभावित क्षेत्र हैं, वहां मंदिरों और मस्जिदों से सभी को शांति बनाए रखने की अपील की जाए। मुख्य सचिव से भी अनुरोध किया गया है कि वो पुलिस बल बढ़ाने और पुलिस को शक्ति प्रदान करने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात करें।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जो कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी हुई है, उसे लेकर सभी पार्टियां चिंतित हैं। हम सब लोग चाहते हैं कि हिंसा रूकनी चाहिए। हिंसा से कभी किसी का भला नहीं हुआ है। इस घटना में एक हेड कांस्टेबल और छह आम नागरिकों की मौत हुई है। वो सब लोग किसी न किसी घर के सदस्य थे और हमारे ही दिल्ली के लोग थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने सभी राजनीतिक दलों और संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में उपराज्यपाल भी मौजूद थे। साथ ही बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में मैं स्वयं था और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर थे। बैठक काफी साकारात्मक हुई। जिसमें पार्टी और राजनीति से उपर उठ कर सबने यह तय किया कि यह हमारी अपनी दिल्ली का मामला है।
सभी पार्टियां और उनके प्रतिनिधि मिल कर दिल्ली में वापस शांति बहाल करने के लिए जो भी संभव प्रयास है, हम सब वह प्रयास करेंगे। सभी अथाॅरिटीज और गृहमंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस बल की कमी नहीं होने देंगे।
जितनी भी पुलिस की जरूरत पड़ेगी, उसकी व्यवस्था करेंगे। एक पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हुई है और कई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। मैक्स अस्पताल में 9 पुलिसकर्मी भर्ती हैं, जबकि जीटीबी में 16 पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। मैं खुद भी पिछले दो-तीन दिन से सबके संपर्क में हूं। ऐसा लग रहा है कि पुलिस की कमी है। गृहमंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि जितनी जरूरत होगी, उतनी पुलिस मुहैया कराएंगे।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में शांति के लिए राजघाट पर की प्रार्थना

दिल्ली में हिंसा को रोकने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों से लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी विधायक राजघाट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ सभी ने राजघाट पर दिल्ली में शांति बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों से आपसी प्रेम व सौहार्द को कायम रखने की अपील की।

अस्पताल में भर्ती हिंसा में घायलों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात

हिंसा में घायल लोगों का मैक्स व जीटीबी समेत अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जीटीबी अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात करने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर हैं। कुछ ऐसे लोगों से भी मिला हूं, जिन्हें गोली लगी है। अस्पताल के डाॅक्टरों से भी बात हुई है।
घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं। घायलों के लिए कुछ नए बेड भी लगाए गए हैं। डाॅक्टरों का भी इंतजाम किया गया है। चिंता इस बात की है कि जो हिंसा है, वह कैसे और कब रूकेगी? मेरी फिर से भी सभी लोगों से अपील है कि यह हिंसा रोकिए, इससे किसी का भला नहीं होने वाला है। हिंसा में इस धर्म के लोग भी मर रहे हैं और उस धर्म के लोग भी मर रहे हैं। दोनों तरफ से लोग घायल हो रहे हैं।
यह पागलपन तो रोकना पड़ेगा। हर स्थिति पर मेरी नजर है। हिंसा रोकने के लिए जिससे भी बात करनी होगी, करूंगा।
जीटीबी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल पटपड़गंज में भर्ती घायल पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से मुलाकात किए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मियों से उन्होंने मुलाकात की है।
एक एसीपी, एक डीसीपी व दो अन्य पुलिस वाले अधिक घायल हैं। डीसीपी साहब की हालत ज्यादा गंभीर है।
उनकी ब्रेन सर्जरी हुई है। वह एक बहादुर अधिकारी हैं। उन्होंने व अन्य पुलिस वालों ने अपनी जान दांव पर लगा कर जनता को बचाने की कोशिश की है। इस हिंसा में हिंदू भी मर रहे हैं।
मुसलमान भी मर रहे हैं। पुलिस वाले भी मर रहे हैं। सभी घायल हो रहे हैं। इससे किसी का फायदा नहीं हो रहा है।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग