विद्युत जामवाल ने दिल्ली में किया अपनी फिल्म ‘जंगली’ का प्रमोशन

दिल्ली:EROS TIMES:  एक्टर विद्युत जामवाल आजकल अपनी बहुत जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म ‘जंगली’ को लेकर चर्चा में है। स्वाभाविक तौर पर अपनी फिल्म को कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ाने के लिए वे इसका जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को वे दिल्ली भी पहुंचे, जहां द इंपीरियल होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मीडिया के साथ इस फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया।
बता दें कि विद्युत जामवाल की यह फिल्म अमेरिकी फिल्म निर्माता चक रसेल द्वारा निर्देशित और जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होनेवाली है।

बता दें कि ‘जंगली’ एक एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक पशु चिकित्सक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता के हाथी रिजर्व में लौटने पर एक अंतरराष्ट्रीय शिकारियों के रैकेट के खिलाफ मुठभेड़ और लड़ाई करता है। फिल्म में विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में हैं। विद्युत ने फिल्म के बारे में बताया, ‘फिल्म फैमिली एंटरटेनिंग है, जिसे विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाया गया है। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें कोई हिंसा नहीं दिखाई गई है। फिल्म में हाथी के साथ काम करना मेरे लिए एक अलग चुनौती तो थी ही, एक नया अनुभव भी था।’

फिटनेस के प्रति उत्साही और मार्शल आर्ट में ट्रेंड होने के कारण विद्युत ने कहा, ‘जिन लोगों को कभी मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित नहीं किया गया या उन्होंने पहले कभी योग नहीं किया, उन्हें कम-से-कम तीन महीने तक इसकी कोशिश करनी चाहिए।
वे स्वयं इसका परिणाम देखेंगे।’

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग