समय पर सुचना ना मिलती तो गाय ओर बच्चे की हो सकती थी मौत वेद नागर
EROS TIMES: भाजपा नेता व संस्थापक अध्यक्ष गौ रक्षा हिन्दू दल वेद नागर को सुचना मिली की एक गाय लूहारली टूल के पास जंगल में बहूत परेशानी की हालत में है कभी खड़ी होती है कभी बैठती है ज़मीन में सर रगड़ रही है ओर गाय के निचे दूध वाले स्थान पर चोट लगी है तुरंत इसकी सुचना गौ रक्षा हिन्दू दल के प्रेम पंडित सेथली को दी गयी तुरत पुरी टीम के साथ मौक़े पर पहुँचे ओर देखा गाय के पेट में बच्चा गड़बड़ी है उसकी वजह से गाय की जान भी जा सकती है तुरंत प्रेम पंडित समेत पुरी टीम ने गाय को गाँव के नज़दीक पेड़ के निचे ले जाकर तुरंत डाक्टर को बूलाकर बच्चे को तत्काल बहार निकलवाया गाय की जान बच गयी उसके साथ साथ बच्चे को भी बचा लिया बच्चे के शरीर पर समय पुरा ना होने के कारण धाव के निशान आदि हो रहे है दोनों का ईलाज करवाया जा रहा है।
वेद नागर ने बताया अगर समय से सुचना ना मिली होती तो दोनों गाय ओर बच्चे की मौत हो जाती समय से सुचना मिलने पर तत्काल टीम पहुँचने व ईलाज मिलने पर दोनों की जान बचाई जा सकी हम अपनी पुरी टीम का धन्यवाद करते है वेद नागर ने कहा पुरे भारत में एक हमारा संगठन ऐसा है किसी से गाय के नाम से कोई एक पेसे का कभी चन्दा नहीं लेता ओर सबसे बड़े संगठन के रुप में दर्जनों प्रदेशों में पिछले लगभग 15 वर्षों से निःस्वार्थ कार्यरत हैं हमारा संगठन गौ हत्यारो ओर गौचर भूमी को क़ब्ज़ाने वाले भूमाफ़ियों का हमेशा विरोध करता रहा है ओर करता रहेगा हमारे ही लोग गायो को घर से बहार निकाल कर फेक रहे हैं जो बहूत ही दुर्भाग्यपूर्ण है हमें गौ माता की रक्षा के साथ साथ गौ पालन का भी संकल्प लेना चाहिये।






