वरुण धवन की फिल्म ‘अक्टूबर’ का तीसरा गाना लाॅन्च

मुंबई:EROS TIMES: पिछले साल अपने डबल रोल के साथ सबका मनोरंजन कर वरुण धवन की ‘जुड़वा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की, जबकि इसी के साथ वह प्यार का एक और रंग लेकर दर्शकों के बीच उपस्थित होने के लिए तैयार हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं वरुण धवन की अगली फिल्म ‘अक्टूबर’ की, जो अगले माह यानी 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। शूजित सरकार निर्देशित इसी फिल्म का तीसरा गाना ‘तब भी तू’ रिलीज करने के लिए पिछले दिनों वरुण फिल्म के डायरेक्टर शूजित सरकार के साथ दिल्ली में थे। बता दें कि फिल्म के इस गाने में दोनों मुख्य किरदारों के बीच के संबंधों की जटिलता दिखाई गई है। इस गाने को वरुण और बनिता संधु पर फिल्माया गया है। तनवीर गाजी द्वारा लिखे इस गाने को पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी है, जबकि अनुपम राय ने इसका संगीत दिया है।

साॅन्ग लाॅन्च के अलावा, निर्देशक शूजित सरकार और अभिनेता वरुण धवन ने मीडिया के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने फिल्म के बारे में भी अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर वरुण ने कहा, ‘मैं अक्टूबर का हिस्सा बनकर वाकई खुद को धन्य मानता हूं, क्योंकि इस फिल्म में काम करने के बाद मैंने खुद पर भी एक खास प्रभाव छोड़ा है। मैं कहना चाहूंगा कि आप लोग भी इस फिल्म को देखकर प्यार का असली अर्थ समझेंगे। बतौर एक्टर मैं अंदर से जो करना चाहता था, वह मुझे असल में इसी फिल्म से मिला। मुझे सचमुच मेरे करियर में ऐसी ही फिल्मों की जरूरत है।’ निर्देशक शूजीत सरकार का धन्यवाद करते हुए वरुण ने कहा, ‘मुझे इस फिल्म में कास्ट करने के लिए मैं शूजीत जी का बहुत आभारी हूं, क्योंकि यह फिल्म गले मिलने, किस करने और डेट पर जाने पर आधारित नहीं है। ‘अक्टूबर’ पहली नजर के प्यार की कहानी भी नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो यह प्यार और जीवन के बारे में समझाने वाली एक महान फिल्म है, जिसने वास्तव में एक अभिनेता के रूप में मुझमें कहीं अधिक विश्वास जगाया है।’ वरुण धवन ने कहा, ‘यह फिल्म मुझे रचनात्मक रूप से आगे बढ़ने में मदद करेगी। वैसे यह पहली बार है जब मैंने शूजित सरकार के साथ काम किया है और फिल्म में एक अलग तरह का किरदार भी निभाया है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म मेरी छवि को बदलेगा।‘

दूसरी ओर, फिल्म निर्देशक शूजीत सरकार ने फिल्म के शीर्षक के बारे में पूछने पर कहा, ‘‘अक्टूबर’ के शीर्षक को समझने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।’ उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म में वरुण डेन का किरदार निभा रहे हैं जो एक होटल में हाउस कीपिंग का काम करता है। वहीं बनिता भी इसी होटल में काम करती हैं और वह स्यूली नाम की लड़की की भूमिका निभा रही हैं। अचानक ही फिल्म की कहानी एक ऐसा मोड़ लेती है कि डेन और स्यूली की जिंदगी बदल जाती है।’

रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा सह-निर्मित एवं जूही चतुर्वेदी लिखित ‘अक्टूबर’ में वरुण धवन डेन नामक होटल मैनजमेंट के स्टूडेंट और ट्रेनी के रूप में नजर आएंगे। उनके साथ बनिता संधु एवं गीतांजलि राय भी लीड रोल में हैं।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 34 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग