नोएडा। सेक्टर 36 स्थित श्रीराम मंदिर में वनवासी कल्याण आश्रम नोएडा महानगर का पारिवारिक होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में श्री कृष्ण पंत, सजल अम्बावत, राजेंद्र बाबा, राजीव शर्मा व सुशीला शर्मा जी के साथ ही सैक्टर 31 सी ब्लाक की महिला मण्डल के भजनों के साथ फूलों की होली का कार्यक्रम हुआ। जिसमें वेदपाल, विकास मित्तल, मुकेश शर्मा, सुनील राणा, मनीष, ललित, मनीष गोयल, विक्रम आदि उपस्थित रहे।






