Eros Times: नोएडा। सेक्टर 100 सेंचुरी अपार्टमैंट यहां सोसायटी के अंदर निवासियों के प्रयास और प्राधिकरण के सहयोग से लगभग 20 हजार वर्ग मीटर में बने पार्क में निवासी भोर से लेकर देर रात्रि तक सैर, खेल, धूप, का आनंद लेते हैं।
पवन यादव ने बताया कि पार्क में महिलाओ बुजुर्गो के समक्ष सबसे बडी दिक्कत, परेशानी यूरिनल ब्लॉक की थी। आरडब्ल्यूए द्वारा समय 2 पर सोसायटी के पुराने सामन से कुछ बेहतर बनाया जाता है उसी परिपेक्ष्य में विचार आया क्यों न किसी न किसी निवासी के याहा काम के बाद कुछ न कुछ निर्माण सामग्री बचती है उसे एकत्र किया जाय जिससे उसे कूड़े में जाने से रोका जा सकेगा और निवासियों की मांग भी काम खर्च में पूरी होगी।
सोसायटी से घरों के आसपास रखी सामग्री को उठाया गय साथ ही पुराने टूटे नाले को पुनः कंक्रीट में बनाने के दौरान कुछ ईंट मलवा में निकली, निवासियों के घरों में काम के दौरान रोड़ी बदरपुर रेत, सीमेंट, टाइल, लोहे के एंगल, वासबेसन शीट, पुराने दरवाजे आदि निकले उन सबको जो भी कबाड़ में ठीक मिला जिसे रियूज किया जा सकता था, उस सबको मिलाकर एक शानदार यूरिनल ब्लॉक का निर्माण कराया गया।
कुछ घरों से पेंट आदि भी मिल गया है जल्द पेंट आदि कराकर उसका उद्घाटन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कराया जाएगा। इसी तरह कर्मचारियो, मेड कुक आदि के लिए दो कॉमन टॉयलेट पुरुष महिला के लिए अलग 2 व एक टॉयलेट ऑफिस में बनाया गया, इनमे ज्यादातर सोसायटी का पुराना सामान प्रयोग किया गया।
इस तरह हम यदि छोटी छोटी चीजों को एकत्र कर ले तो उससे एक उपयोगी चीज बनाई जा सकती है।






