यूपीकेएल सीजन-2: पहले मुकाबले में नोएडा निंजा की जीत, कानपुर वारियर्स को 39-36 से हराया

नोएडा: उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (UPKL) सीजन-2 की धमाकेदार शुरुआत गुरुवार को नोएडा इनडोर स्टेडियम में हुई। लीग के पहले मुकाबले में जेडी नोएडा निंजा ने कानपुर वारियर्स को कड़े संघर्ष में 3 अंकों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले दिन खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में कानपुर वारियर्स ने रेड पॉइंट, टैकल पॉइंट और बोनस पॉइंट मिलाकर कुल 36 अंक हासिल किए, जबकि जेडी नोएडा निंजा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 39 अंक जुटाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच के दौरान दर्शक दीर्घा पूरी तरह खचाखच भरी रही। दोनों टीमों के समर्थक अपनी-अपनी पसंदीदा टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आए। जीत के बाद नोएडा निंजा के ओनर दीपक नागर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

दूसरा मुकाबला भी खेला गया

लीग के पहले दिन दूसरा मुकाबला मिर्जापुर किंग्स और लखनऊ लॉयन्स के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदूषण के चलते एक दिन आगे बढ़े मैच

यूपीकेएल के संस्थापक और सीईओ संभव जैन ने बताया कि लीग मुकाबले पहले 24 दिसंबर से शुरू होने थे, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और खेल निदेशालय के निर्देशों के चलते मुकाबलों की शुरुआत एक दिन आगे बढ़ानी पड़ी।

12 टीमें, 69 मुकाबले

यूपीकेएल सीजन-2 में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में 11-11 मुकाबले खेलेंगी। प्रतियोगिता में कुल 69 मैच खेले जाएंगे, जिसमें एक प्रदर्शनी मैच भी शामिल है।

इस सीजन में विनय तेवतिया, अर्जुन देशवाल, मोहम्मद अमान, अभिमन्यु और आरपी सिंह जैसे कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी लीग का हिस्सा हैं, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है।

admin

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा का ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ डिजाइन शो: रचनात्मकता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 11 views
सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा का ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ डिजाइन शो: रचनात्मकता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 59 views
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 12 views
महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 19 views
नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 37 views
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 27 views
अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग